फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's World Cup 2022: Ashleigh Gardner's wonderful Catch Leads To Meme Fest On Twitter, see best tweets on Ashleigh Gardner catch against South Africa

महिला विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका मैच में गार्डनर ने हवा में उड़कर पकड़ा कैच, ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़

Tue, 22 Mar 2022 08:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Mar 2022 08:03 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने 272 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में लैनिंग ने वनडे में अपना 15वां शतक जमाया जिसके लिए उन्होंने 130 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया। लैनिंग का यह विश्व कप में तीसरा शतक था। उनकी इस पारी से ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 272 रन बनाकर 28 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली। 

विज्ञापन
Women's World Cup 2022: Ashleigh Gardner's wonderful Catch Leads To Meme Fest On Twitter, see best tweets on Ashleigh Gardner catch against South Africa
एश्ले गार्डनर पर बने मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा। टीम ने अब तक छह मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पांच मुकाबले खेले हैं और चार में जीत दर्ज की है। एक में अफ्रीकी टीम को हार मिली। ऑस्ट्रेलियाई टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर और दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरे नंबर पर है। 
विज्ञापन


मंगलवार को दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में दोनों टीमों की ओर से शानदार फील्डिंग देखने को मिली। दक्षिण अफ्रीकी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर ने बाउंड्री लाइन पर एक हाथ से हवा में उड़कर एक शानदार कैच पकड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान दक्षिण अफ्रीका की मिगनन डुप्रीज ने मिड विकेट पर डाइव लगाकर कैच लपका। गार्डनर के कैच पर अब ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ चुकी है। खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस कैच को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है।



दक्षिण अफ्रीकी पारी के 46वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बल्लेबाज डुप्रीज ने बड़ा शॉट लगाया। ऐसा लग रहा था कि गेंद बाउंड्री लाइन पार कर जाएगी, लेकिन बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रही एश्ले गार्डनर ने हवा में उछल कर एक हाथ से गेंद को लपक लिया। इस कैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट ने ट्विटर हैंडल पर इस कैच को लेकर बेस्ट फोटोशॉप मीम शेयर करने के लिए कहा।

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट ने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि गार्डनर के आइकॉनिक कैच पर फोटोशॉप ट्वीट करें और हम उस ट्वीट को रीट्वीट करेंगे। साथ ही उसकी तारीफ भी करेंगे। फैन्स ने भी इस पर खूब अच्छी प्रतिक्रिया दी। हम आपको इस कैच पर कुछ बेहतरीन फोटोशॉप ट्वीट दिखा रहे हैं।


दक्षिण अफ्रीका ने 272 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में लैनिंग ने वनडे में अपना 15वां शतक जमाया जिसके लिए उन्होंने 130 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया। लैनिंग का यह विश्व कप में तीसरा शतक था। उनकी इस पारी से ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 272 रन बनाकर 28 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed