फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's T20 World Cup: BCCI secretary Jay Shah can go to Cape Town to watch India vs Australia semifinal match

Women's T20 WC: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला देखने केपटाउन जा सकते हैं जय शाह, कल है मैच

Wed, 22 Feb 2023 10:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Feb 2023 10:04 PM IST
सार

जय शाह को कई बार आईसीसी टूर्नामेंटों में टीम इंडिया का समर्थन करते हुए देखा गया है। इसलिए कई लोगों के लिए यह आश्चर्य की बात नहीं होगी कि वह अपनी पूरी ताकत के साथ स्टैंड में भारतीय टीम के लिए चीयर करते दिखें।

विज्ञापन
Women's T20 World Cup: BCCI secretary Jay Shah can go to Cape Town to watch India vs Australia semifinal match
जय शाह भारतीय टीम का मैच देखने केप टाउन जा सकते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम को सपोर्ट करने के लिए गुरुवार को केप टाउन पहुंच सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि जय शाह टीम को समर्थन देने के लिए केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम जाएंगे। 
विज्ञापन


 

ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रही है और इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। जय शाह को कई बार आईसीसी टूर्नामेंटों में टीम इंडिया का समर्थन करते हुए देखा गया है। इसलिए कई लोगों के लिए यह आश्चर्य की बात नहीं होगी कि वह अपनी पूरी ताकत के साथ स्टैंड में भारतीय टीम के लिए चीयर करते दिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया- हां, जय शाह भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल मैच में भाग लेने के लिए केप टाउन जाएंगे। उन्होंने वहां भारतीय क्रिकेटरों को प्रेरित करने और उनके लिए चीयर करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

भारतीय टीम ने सोमवार को आयरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी। टीम इंडिया को ग्रुप स्टेज में सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने भारत को हराया था। अब हरमनप्रीत कौर की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2020 टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में मिली हार का भी टीम बदला लेना चाहेगी।

भारतीय टीम में स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष शानदार फॉर्म में है। वहीं, रेणुका सिंह और शिखा पांडे गेंद से कहर बरपा रही हैं। दोनों टीमें अब तक टी20 विश्व कप में पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से भारत ने दो और ऑस्ट्रेलिया ने तीन मुकाबले जीते हैं। दूसरी ओर दुनिया की नंबर वन टीम टी20 विश्व कप में खिताबी हैट्रिक का लक्ष्य लेकर आई है। मेग लैनिंग के नेतृत्व में टीम ने अपने सभी चार ग्रुप मैच जीते। उन्हें रोकना भारत के लिए कठिन काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed