{"_id":"6706ae1bdb7bf1ba1302d628","slug":"women-s-t20-wc-scotland-all-out-for-86-runs-south-africa-wins-by-80-runs-match-report-2024-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's T20 WC: स्कॉटलैंड 86 रन पर ढेर, ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ द. अफ्रीका 80 रन से जीता, पढ़ें मैच रिपोर्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's T20 WC: स्कॉटलैंड 86 रन पर ढेर, ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ द. अफ्रीका 80 रन से जीता, पढ़ें मैच रिपोर्ट
Wed, 09 Oct 2024 09:54 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 09 Oct 2024 09:54 PM IST
सार
स्कॉटलैंड की सिर्फ दो बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंच सकीं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से नोनकुलुलेको मलाबा सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 12 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड
- फोटो : ICC
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप में बुधवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ दबदबा बनाते हुए 80 रन की एकतरफा जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 166 रन का स्कोर बनाया। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम कभी भी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी और 17.5 ओवर में 86 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
स्कॉटलैंड की सिर्फ दो बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंच सकीं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से नोनकुलुलेको मलाबा सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 12 रन देकर तीन विकेट चटकाए। क्लो ट्रायोन (2/22) और नेदिन डि क्लर्क (2/15) ने भी चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की तीन मैच में यह दूसरी जीत है जिससे टीम ग्रुप-बी तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। स्कॉटलैंड की टीम अंतिम पायदान पर है। कप्तान लौरा वोलवार्ट और उनकी सलामी जोड़ीदार तेजमिन ब्रिट्स ने 7.3 ओवर में 64 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। वोलवार्ट ने 27 गेंद में 40 रन बनाए और इस दौरान पांच चौके और एक छक्का लगाया। ब्रिट्स ने 35 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए।
लौरा वालवार्ड के महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1906 रन हुए। उन्होंने लिजिले ली (1896 रन) को पीछे छोड़ा। वह इस प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाली दक्षिण अफ्रीका की पहली महिला बल्लेबाज बनीं। पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम 10 ओवर में एक विकेट पर 83 रन बनाने में सफल रही। मारिजेन कैप ने इसके बाद सिर्फ 24 गेंद में छह चौकों से 43 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।