फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's T20 Trophy: Shefali's innings heavy on Harmanpreet, 50 runs in 23 balls, Haryana's win over Punjab

महिला टी20 ट्रॉफी: शेफाली की पारी हरमनप्रीत पर भारी, 23 गेंदों पर बनाए 50 रन, हरियाणा की पंजाब पर जीत 

Tue, 19 Apr 2022 04:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Apr 2022 04:52 PM IST
सार

राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में गत चैंपियन रेलवे ने हिमाचल प्रदेश को 64 रन से हराया। एस मेघना के 40 गेंद में 47 और स्वागतिका रथ के 44 गेंद में 69 रन की मदद से रेलवे ने चार विकेट पर 181 रन बनाए।

विज्ञापन
Women's T20 Trophy: Shefali's innings heavy on Harmanpreet, 50 runs in 23 balls, Haryana's win over Punjab
शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कप्तान शेफाली वर्मा के 23 गेंदों पर 50 रन की बदौलत हरियाणा ने सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में पंजाब को तीन विकेट से हरा दिया। पंजाब ने हरमनप्रीत कौर के 38 गेंदों में नाबाद 64 रन की मदद से तीन विकेट पर 156 रन बनाए थे। हरियाणा ने चार गेंद शेष रहते सात विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


शेफाली ने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। सुमन गुलिया (31 रन) और मानसी जोशी (25*) ने भी उपयोगी योगदान दिया। पंजाब की ओर से हरमनप्रीत ने 38 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। इसके अलावा प्रगति सिंह (नाबाद  36) और कनिका आहूजा (22) ने टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में मदद की थी।  
विज्ञापन


दूसरी बार 23 गेंदों पर अर्धशतक : शेफाली वर्मा ने अपने ही रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। इससे पहले उन्होंने 2019 में टी20 में बर्मिंघम में फिनिक्स बनाम वेल्स मैच में 23 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था। इसके अलावा प्रगति सिंह ने 32 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से नाबाद 36 रन की पारी खेली वहीं कनिका आहूजा ने 22 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने हिमाचल को 64 रन से हराया
राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में गत चैंपियन रेलवे ने हिमाचल प्रदेश को 64 रन से हराया। एस मेघना के 40 गेंद में 47 और स्वागतिका रथ के 44 गेंद में 69 रन की मदद से रेलवे ने चार विकेट पर 181 रन बनाए। नियमित कप्तान मिताली राज इस मैच में नहीं खेलीं उनकी जगह स्नेह राणा ने कप्तानी की। जवाब में हिमाचल की टीम 19.2 ओवर में 117 रन पर आउट हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed