फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WOMEN'S ODI WORLD CUP 2022: JHULAN GOSWAMI second women's player to appear in 200TH ODI; India vs Australia world cup match

Women's World Cup: झूलन ने रचा इतिहास, मिताली के बाद ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी खिलाड़ी

Sat, 19 Mar 2022 08:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 19 Mar 2022 08:05 AM IST
सार

मौजूदा टूर्नामेंट में झूलन अब तक कई रिकॉर्ड्स भी बना चुकी हैं। वह महिला वनडे क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी भी हैं। इतना ही नहीं झूलन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 विकेट भी पूरे किए।

विज्ञापन
WOMEN'S ODI WORLD CUP 2022: JHULAN GOSWAMI second women's player to appear in 200TH ODI; India vs Australia world cup match
झूलन गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला वनडे विश्व 2022 में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक मिलाजुला रहा है। हालांकि, दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही हैं। झूलन गोस्वामी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह उनका 200वां वनडे मैच है। 
विज्ञापन


महिला क्रिकेट में 200 वनडे खेलने वाली वह दुनिया की दूसरी खिलाड़ी हैं। इससे पहले भारत की ही मिताली राज ने ऐसा किया है। मिताली 229 वनडे मैच खेल चुकी हैं और साथ ही सात हजार से ज्यादा रन भी बनाए है। इस दौरान मिताली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125 नॉटआउट का रहा है, जबकि औसत पचास के पार है।
विज्ञापन


मौजूदा टूर्नामेंट में झूलन अब तक कई रिकॉर्ड्स भी बना चुकी हैं। वह महिला वनडे क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी भी हैं। इतना ही नहीं झूलन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 विकेट भी पूरे किए। इसके अलावा महिला वनडे विश्व कप टूर्नामेंट में झूलन के नाम ही सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की लिन फुल्सटन को पीछे छोड़ा। झूलन के नाम 18 कैच हैं। एक कैच लेते ही झूलन वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच लेने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेंगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले तक झूलन के नाम 199 वनडे में 250 विकेट हैं। इसके साथ ही 1226 रन भी बनाए हैं। झूलन के नाम 12 टेस्ट में 44 विकेट और 291 रन, जबकि 68 टी-20 में 56 विकेट और 405 रन भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed