फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's Asia Cup t20 tournament 2022 ALL You Need to Know Indian womens team schedule teams and live streaming

Women's Asia Cup: भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला श्रीलंका से, जानें शेड्यूल और टीम के बारे में सबकुछ

Tue, 27 Sep 2022 03:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 27 Sep 2022 03:46 PM IST
सार

टीम इंडिया अब तक सात संस्करण में छह बार चैंपियन बन चुकी है। वहीं, बांग्लादेश की टीम एक बार ट्रॉफी जीतने में सफल रही है। श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमें एक बार भी फाइनल नहीं जीती हैं।

विज्ञापन
Women's Asia Cup t20 tournament 2022 ALL You Need to Know Indian womens team schedule teams and live streaming
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला एशिया कप का आयोजन एक अक्तूबर से बांग्लादेश में किया जाएगा। सात टीमों के इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। उसकी नजर सातवीं बार खिताब अपने नाम करने पर है। टीम इंडिया अब तक सात संस्करण में छह बार चैंपियन बन चुकी है। वहीं, बांग्लादेश की टीम एक बार ट्रॉफी जीतने में सफल रही है। श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमें एक बार भी फाइनल नहीं जीती हैं।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का फॉर्मेट
15 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में सात टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान मैच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे। यानी हर एक टीम एक दूसरे से भिड़ेगी। टॉप-4 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। भारत के अलावा इसमें मेजबान बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, यूएई, थाईलैंड और मलेशिया भी हिस्सा ले रहा है। अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने के बाद वहां की महिला टीम कोई भी टूर्नामेंट में नहीं खेल रही है।
विज्ञापन


भारत का शेड्यूल
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत एक अक्तूबर को श्रीलंका के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम मलेशिया (3 अक्तूबर) और यूएई (4 अक्तूबर) से लगातार दो दिनों में भिड़ेगी। टीम इंडिया सात अक्तूबर को पाकिस्तान, आठ अक्तूबर को मेजबान बांग्लादेश और 10 अक्तूबर को थाईलैंड से भिड़ेगी। हरमनप्रीत की टीम इंडिया 10 दिनों के अंदर छह लीग गेम्स खेलेगी। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 11 और 13 अक्तूबर को खेला जाएगा। वहीं, फाइनल 15 अक्तूबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Women's T20 Asia Cup: सात अक्तूबर को भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, महिला एशिया कप के शेड्यूल का एलान


टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल
छवि

एशिया कप के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दयालन हेमलता, किरण नवगिरे, दीप्ती शर्मा, स्नेह राणा, सब्बिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर) पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रेणुका सिंह।

ये भी पढ़ें: Women's Asia Cup 2022: महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान, आठ खिलाड़ी पहली बार खेलेंगी यह टूर्नामेंट

कहां देख सकते हैं मैच?
महिला एशिया कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर मैच देख सकते हैं। इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed