फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women In Blue now world champions: Sundar Pichai and Satya Nadella congratulate India on Victory

भारतीय महिला टीम अब वर्ल्ड चैंपियन: टीम इंडिया की जीत से गदगद भारतवंशी, सुंदर पिचाई और सत्या नडेला ने दी बधाई

Mon, 03 Nov 2025 11:54 AM IST
पवन पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 03 Nov 2025 11:54 AM IST
सार

Indian Women Creates History: नवी मुंबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार आईसीसी महिला वनडे विश्व कप जीता। इस जीत के साथ ही पूरे देश में जश्न का माहौल है। वहीं भारतवंशी भी इस जीत से गदगद हैं और भारत और महिला खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Women In Blue now world champions: Sundar Pichai and Satya Nadella congratulate India on Victory
भारत की बेटियों की जीत से गदगद भारतवंशी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
loader

विस्तार

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने बीते इतिहास रचते हुए पहली बार महिला विश्व कप पर कब्जा जमाया है। ये जीत न सिर्फ भारतीय क्रिकेट के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। देश और दुनिया भर से भारत की बेटियों को बधाइयां मिल रही है। भारतवंशी भी इसमें शामिल हो रहे हैं, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने भी इस ऐतिहासिक जीत पर भारत को बधाई दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Team India: दो महीने के अंदर दूसरी बार दिखा शर्मा-वर्मा का कमाल, महिला विश्व कप में दोहराई एशिया कप की कहानी
विज्ञापन


 

Women In Blue now world champions: Sundar Pichai and Satya Nadella congratulate India on Victory
विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ANI
भारतवंशियों ने की खिलाड़ियों की प्रशंसा
सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'यह महिला विश्व कप फाइनल बहुत रोमांचक था। 1983 और 2011 की यादें ताजा हो गईं। टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई! यह जीत नई पीढ़ी को प्रेरणा देगी। दक्षिण अफ्रीका ने भी शानदार प्रदर्शन किया।' वहीं सत्या नडेला ने भी ट्वीट कर कहा, 'आज के दिन नई दास्तानें लिखी गईं, रुकावटें टूटीं, और दिग्गजों का जन्म हुआ। 'वुमन इन ब्लू' अब वर्ल्ड चैंपियन हैं! दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी पहली फाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचा।'








नीता अंबानी बोलीं- बेटियों ने हमें गर्व से भर दिया
वहीं रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने इस जीत पर महिला खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और उन्हें बधाई भी दी है। उन्होंने कहा, 'हमारी लड़कियों ने पहली बार विश्व कप जीता है। मुझे लगता है कि आपने जिस तरह साहस, दृढ़ विश्वास और आत्मविश्वास के साथ उन्होंने मुकाबला खेला है, उससे पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। हमें आप पर गर्व है।'
 

Women In Blue now world champions: Sundar Pichai and Satya Nadella congratulate India on Victory
विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ANI
यह भी पढ़ें - Women's World Cup 2025: तिरंगे में लिपटी दिखीं हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना; RO-KO के आइकॉनिक तस्वीर की आई याद

हरमन की टीम ने लिया पिछली हार का बदला
भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने विश्व कप के खिताबी मुकाबलों में भारत की पिछली हार का बदला ले लिया है। बता दें कि ये पहली बार नहीं था जब भारत की महिला क्रिकेट टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंची हो। लेकिन तब भारत का सपना पूरे-पूरे होते रह गया था। लेकिन इस बार बेटियों ने अपनी तैयारी को पुख्ता करते हुए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी और खिताब पर कब्जा जमा कर ही दम लिया।
 
विज्ञापन

Women In Blue now world champions: Sundar Pichai and Satya Nadella congratulate India on Victory
विश्व चैंपियन बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ANI
बीसीसीआई ने की इनाम का बारिश
वहीं इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने एलान किया कि टीम इंडिया को 51 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसमें खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट टीम शामिल होंगे। उन्होंने कहा, '1983 में कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट का नया अध्याय शुरू किया था, वैसा ही उत्साह अब हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने जगाया है।' इस दौरान बीसीसीआई सचिव ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह की भी तारीफ की, जिन्होंने महिलाओं के क्रिकेट में कई सुधार किए हैं, जैसे समान वेतन और इनामी राशि में 300% की बढ़ोतरी, जो अब 14 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed