{"_id":"6050855e95a97b073229d550","slug":"women-icc-odi-rankings-punam-raut-breaks-into-top-20-among-batters","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग: पूनम राउत बल्लेबाजों में शीर्ष 20 में पहुंचीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग: पूनम राउत बल्लेबाजों में शीर्ष 20 में पहुंचीं
Tue, 16 Mar 2021 03:45 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 16 Mar 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
पूनम राउत
- फोटो : ट्विटर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा वन-डे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारत की पूनम राउत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा महिला वन-डे रैकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष 20 में पहुंच गई हैं। पूनम आठ स्थानों के सुधार के साथ 18वें पायदान पर पहुंच गई हैं। बता दें कि पूनम ने पिछले तीन मैचों में 62, 77 और 104* रन की पारियां खेली हैं।
विज्ञापन
पूनम के अलावा रैंकिंग में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना सातवें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय हैं जबकि कप्तान मिताली राज नौवें स्थान पर काबिज हैं। वहीं, उपकप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजों की सूची में दो स्थानों के सुधार के साथ 15वें जबकि गेंदबाजों की सूची में तीन स्थान ऊपर चढ़कर 49वें पायदार पर आ गई हैं।
विज्ञापन
श्रृंखला के तीन मैचों में पांच विकेट लेने वाली बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ चार स्थानों के सुधार के साथ गेंदबाजों की सूची में 18वें स्थान पर आ गईं हैं। तेज गेंदबाज मानसी जोशी 69वें से 64वें स्थान पर आ गईं हैं। भारत के खिलाफ श्रृंखला में शानदार लय में चल रही दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज लिजेली ली सात स्थानों के सुधार के साथ रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गईं हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को रैंकिंग में शीर्ष स्थान से हटाने वाली ली ने इस दौरान (पिछले सप्ताह) तीन मैचों में चार, नाबाद 132 और 69 रन की शानदार पारियां खेलीं। वह महिला एकदिवसीय रैंकिंग की बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंचने वाली पहली दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी है। दक्षिण अफ्रीका की अयाबोंगा खाका गेंदबाजों की सूची में एक स्थान के सुधार के साथ नौवें पायदान पर पहुंच गईं हैं।