फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   women cricket issue creat to divert attention from Rahul Johri sexual harassment allegations

'राहुल जौहरी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप से ध्यान हटाने के लिए रचा गया षड़यंत्र'

Fri, 21 Dec 2018 09:20 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Fri, 21 Dec 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
women cricket issue creat to divert attention from Rahul Johri sexual harassment allegations
vinod rai and diana edulji

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पहली कप्तान और नया कोच चुनने वाली समिति की सदस्य शांता रंगास्वामी का मानना है कि महिला क्रिकेट का मसला उनकी पूर्व साथी खिलाड़ी डायना एडुल्जी को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन


क्रिकेट प्रशासन समिति की सदस्य एडुल्जी ने यह बात कही। भारत के लिए 16 टेस्ट और 19 वनडे खेल चुकी 64 बरस की रंगास्वामी उस तीन सदस्यीय समिति में थी जिसने डब्ल्यू वी रमन को भारतीय टीम का नया कोच चुना। पूरी प्रक्रिया में प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय और एडुल्जी के बीच वाकयुद्ध जारी रहा। एडुल्जी चाहती थीं कि पूर्व कोच रमेश पोवार ही पद पर बने रहे जबकि राय ने नई प्रक्रिया का समर्थन किया था।
विज्ञापन


पोवार के साथ मतभेद सार्वजनिक होने पर भारत की वनडे कप्तान मिताली राज ने एडुल्जी पर पक्षपात का आरोप लगाया था। एडुल्जी ने कहा कि रंगास्वामी ने उस ईमेल में उनका समर्थन किया है जो सीओए और बीसीसीआई सचिव अमिताभ चौधरी को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया, 'शांता रंगास्वामी ने हमें भेजे ईमेल में कहा है कि महिला क्रिकेट का मसला सीओए सदस्य पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया गया क्योंकि वह सीईओ के खिलाफ खड़ी हुई थी।' एडुल्जी ने कहा कि महिला क्रिकेट का पूरा मसला बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी पर लगे यौन उत्पीड़न के कथित आरोपों पर से ध्यान हटाने के लिए इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed