{"_id":"60e275fda08fb33bce171a31","slug":"woman-world-cup-captain-mithali-raj-says-22-years-old-passion-is-still-there","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला विश्व कप: मिताली राज ने कहा- 22 साल पुराना जुनून अभी है कायम, बल्लेबाजी को देना चाहती हूं नया मुकाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला विश्व कप: मिताली राज ने कहा- 22 साल पुराना जुनून अभी है कायम, बल्लेबाजी को देना चाहती हूं नया मुकाम
Mon, 05 Jul 2021 08:31 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वारसेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वारसेस्टर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 05 Jul 2021 08:31 AM IST
सार
- 26 जून 1999 को मिल्टन केंस में आयरलैंड के खिलाफ अपने कॅरिअर की शुरुआत करने वालीं 38 वर्षीय मिताली ने कहा, ‘जिस तरह से चीजें आगे बढ़ी हैं, यह यात्रा आसान नहीं रही। इसके अपने इम्तिहान और चुनौतियां थी। मेरा हमेशा मानना रहा है कि परीक्षाओं के पीछे कोई न कोई उद्देश्य होता है।
विज्ञापन
मिताली राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कप्तान मिताली राज में आज भी रनों की वो भूख कायम है जो 22 साल पहले थी। अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप में वह अपनी बल्लेबाजी को नए मुकाम पर ले जाना चाहती हैं। मिताली शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालीं बल्लेबाज हो गईं।
विज्ञापन
मिताली ने कहा, विश्व कप में बल्लेबाजी को देना चाहती हूं नया मुकाम
उन्होंने इंग्लैंड की शार्लोट एडवर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा। उनकी 86 गेंदों पर 75 रन की अविजित पारी की मदद से भारत ने मेजबान टीम को हराने में मदद की। 26 जून 1999 को मिल्टन केंस में आयरलैंड के खिलाफ अपने कॅरिअर की शुरुआत करने वालीं 38 वर्षीय मिताली ने कहा, ‘जिस तरह से चीजें आगे बढ़ी हैं, यह यात्रा आसान नहीं रही। इसके अपने इम्तिहान और चुनौतियां थी। मेरा हमेशा मानना रहा है कि परीक्षाओं के पीछे कोई न कोई उद्देश्य होता है।
विज्ञापन
कई बार लगा बहुत हो चुका
मिताली ने कहा, ‘कई बार ऐसा समय आया जब विभिन्न कारणों से ऐसा लगा कि बहुत हो चुका लेकिन कोई ऐसी चीज थी जिससे मैं खेलती रही और अब मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22 साल हो गए हैं लेकिन रनों की भूख अब भी कम नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे अंदर अब भी वही जुनून है।
विज्ञापन
मैदान पर उतरकर भारत के लिए मैच जीतना जहां तक मेरी बल्लेबाजी का सवाल है तो मुझे लगता है कि इसमें अब भी सुधार की संभावना है और इस पर मैं काम कर रही हूं। कुछ ऐसे आयाम हैं जिन्हें मैं अपनी बल्लेबाजी में जोड़ना चाहती हूं।’
युवाओं को प्रोत्साहन
मिताली ने 2019 में ही टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और वह पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि न्यूजीलैंड में चार मार्च से तीन अप्रैल 2022 के बीच होने वाला महिला विश्व कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। अनुभवी खिलाड़ी अन्य खिलाड़ियों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका का पूरा आनंद उठा रही हैं।
उन्होंने कहा, ‘मैं खेल पर नियंत्रण बनाए रखने में सक्षम हूं। इससे मुझे और टीम की अन्य युवा लड़कियों को फायदा मिलता है। मिताली ने ऑलराउंडर स्नेह राणा की भी प्रशंसा की जिनके साथ उन्होंने सातवें विकेट के लिए 50 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।’
हरमन जल्द फॉर्म में लौटेंगी
मिताली ने उम्मीद जताई कि उप कप्तान और टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर जल्द ही फॉर्म में वापसी कर लेगी। उन्होंने कहा, ‘ऐसा किसी भी खिलाड़ी के साथ हो सकता है. कई बार आप फॉर्म में नहीं होते हो लेकिन एक टीम के रूप में आपको उस खिलाड़ी का साथ देना होता है जो मैच विजेता हो. हम जानते हैं कि उसने अपने दम पर हमारे लिए मैच जीते हैं। अभी उन्हें टीम से समर्थन की जरूरत है। ’