फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wisden describes Kevin Pietersen as arrogant and self pitying

आईपीएल से बाहर हो चुका यह खिलाड़ी है ‘घमंडी’

Thu, 11 Apr 2013 12:09 AM IST
लंदन/एजेंसी
लंदन/एजेंसी Updated Thu, 11 Apr 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
Wisden describes Kevin Pietersen as arrogant and self pitying

विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक के 150वें संस्करण में इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन पर तीखे हमले किए गए हैं।

विज्ञापन


विजडन ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड सीरीज के दौरान इस स्टार बल्लेबाज के व्यवहार को आड़े हाथों लेते हुए उसे ‘घमंडी और अभिमानी’ कहा है।

उसमें लिखा है कि उस समय पीटरसन को दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को एसएमएस करने पर राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया था।

अलमानैक में छपे लॉरेंस बूथ के एडिटर नोट्स में लिखा गया कि राष्ट्रीय टीम के अपने अनुबंध को ताक पर रखकर पीटरसन ने आईपीएल में खेलने के लिए काफी पैसे लिए हैं।

वाकई पीटरसन ने बहुत हिम्मत का काम किया। मजे की बात यह है कि चोट की वजह से पीटरसन इस सीजन आईपीएल से बाहर हैं।

विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक के 150 वर्ष  
एक पूर्व क्रिकेट ने संन्यास के बाद अपनी आय का साधन सुरक्षित करने के लिए विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक की शुरुआत की थी और तब इसकी कीमत एक शिलिंग हुआ करती थी।
विज्ञापन


बुधवार को विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक के 150 वर्ष पूरे हो गए हैं और इसकी कीमत 50 पौंड है।

अपनी तेज और तीक्ष्ण ऑफ कटर के लिए मशहूर इंग्लैंड के पेशेवर गेंदबाज जान विजडन ने इसकी शुरुआत की थी और इसने खुद को क्रिकेट की बाइबिल के रूप में स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजडन 1863 से हर साल प्रकाशित हो रही है। यहां तक बीच में दो विश्व युद्ध भी इसके प्रकाशन में खलल नहीं डाल पाए। इसमें पिछले साल इंग्लिश क्रिकेट सत्र की समीक्षा होती थी लेकिन अब वैश्विक क्रिकेट कैलेंडर को भी इसमें शामिल किया जाता है।

दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी इसका बेसब्री से इंतजार करते रहे हैं। इसका पहला संस्करण 112 पेज का था जबकि आज के खेल को समाहित करने के लिए 1500 पेज की जरूरत पड़ती है।


इस बीच 1989 में अलमानैक क्रिकेटर ऑफ द ईयर की शुरुआत की गई। इस बेहद प्रतिष्ठित पुरस्कार को कोई खिलाड़ी अपने कैरियर में केवल एक बार हासिल कर सकता है।

इस पुरस्कार को पाने वालों में आधुनिक क्रिकेट के जन्मदाता डब्ल्यूजी ग्रेस और महान बल्लेबाज जैक हाब्स से लेकर आधुनिक क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटर विव रिचर्डस और इयान बाथम तथा वर्तमान समय में भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed