फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विंडीज दिग्गज का बड़ा बयान, बोले- स्मिथ और वॉर्नर पर लगना चाहिए था दो साल का प्रतिबंध

Thu, 11 Apr 2019 11:23 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 11 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Windies legend Curtly Ambrose says Steve Smith, David Warner should have been banned for two years
स्मिथ और वॉर्नर - फोटो : file

वेस्टइंडीज के अपने जमाने के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एंब्रोस का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जघन्य अपराध करके भी बच गए और उन पर गेंद से छेड़छाड़ के मामले में दो साल का प्रतिबंध लगना चाहिए था। 


 

Windies legend Curtly Ambrose says Steve Smith, David Warner should have been banned for two years
smith and warner - फोटो : file photo

पूर्व कप्तान स्मिथ और उनके साथ उप कप्तान रहे वॉर्नर पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने पिछले साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में तीसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ में भूमिका के लिए एक साल का प्रतिबंध लगाया था। इन दोनों पर लगा प्रतिबंध इस साल मार्च में समाप्त हो गया और वे अब इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। 

Windies legend Curtly Ambrose says Steve Smith, David Warner should have been banned for two years
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर - फोटो : file photo

स्मिथ और वॉर्नर विश्व कप और एशेज दौरे के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करने की कवायद में लगे हैं, लेकिन एंब्रोस का मानना है कि उन्हें एक और साल के लिए प्रतिबंधित किया जाना चाहिए था।टेस्ट क्रिकेट में 400 से अधिक विकेट लेने वाले 15 गेंदबाजों में से एक एंब्रोस ने फाक्स स्पोर्ट्स से कहा, 'जब आप इस तरह से नियमों को तोड़ते हो तो उसके लिए आपको कड़ी सजा मिलनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Windies legend Curtly Ambrose says Steve Smith, David Warner should have been banned for two years
स्मिथ-वॉर्नर - फोटो : file photo

उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो वे जघन्य अपराध करके भी बच गये। एक साल का प्रतिबंध थोड़ा कम है। मेरा मानना है कि दो साल का प्रतिबंध लगाने से कड़ा संदेश जाता क्योंकि यह वास्तव में बेवकूफाना हरकत थी।'

विज्ञापन
Windies legend Curtly Ambrose says Steve Smith, David Warner should have been banned for two years
bencraft steve smith

एंटीगा के इस 55 वर्षीय क्रिकेटर को हालांकि उम्मीद है कि ये दोनों विश्व कप के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा, 'विश्वास है कि वे फिर से कभी ऐसा नहीं करेंगे। मैं बस उम्मीद करता हूं कि सभी आस्ट्रेलियाई उनका समर्थन करेंगे। उम्मीद है कि उन्हें विश्व कप टीम में चुना जाएगा क्योंकि उनकी उपस्थिति से टीम मजबूत बनेगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed