{"_id":"cc7ea714-74f5-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"will-sachin-hang-his-boot-after-australia-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या सचिन ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद लेंगे संन्यास?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या सचिन ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद लेंगे संन्यास?
पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट की अपनी सभी पारियां खेल चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रशंसक उनको अगली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में घरेलू मैदानों पर देखेंगे। सचिन ने जब वनडे से संन्यास लिया तो उनका टेस्ट क्रिकेट में फॉर्म डावांडोल था। शायद इसी दबाव में सचिन इस बात के पहले ही संकेत दे चुके हैं कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद वो एक बार फिर अपने कैरियर के बारे में सोचेंगे।
विज्ञापन
सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में (13, 8, 8, 76, 5 और 2) निराशाजनक स्कोर के दवाब में वनडे से संन्यास लिया था। हालांकि सचिन का मौजूदा फॉर्म घरेलू मैचों में खेलने के बाद फिर से आता दिख रहा है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि सचिन उस मनोवैज्ञानिक दबाव से मुक्त हो गए हैं जो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान था।
विज्ञापन
पहले से बेहतर प्रदर्शन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का घरेलू मैचों में प्रदर्शन को देखकर लगता है कि वह संन्यास के बाद पहले से कहीं ज्यादा युवा हो गए हैं। सचिन को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। देश के पूर्व दिग्गज खिलाडी हालांकि सचिन को सीधे तो कुछ नहीं कह पा रहे थे लेकिन अप्रत्यक्ष तौर पर उनका कहना था कि क्रिकेट के बादशाह को अपने संन्यास के बारे में खुद ही फैसला करना चाहिए।
विज्ञापन
चेन्नई रहा है भाग्यशाली
भारत का पहला टेस्ट चेन्नई में है। चेन्नई सचिन के लिए काफी भाग्यशाली मैदान रहा है जहां उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं। सचिन ने चेन्नई में नौ टेस्टों में 87.60 के जबरदस्त औसत से 876 रन बनाए हैं। इस मैदान पर रन बनाने में उनसे आगे गावस्कर ही हैं जिन्होंने 12 मैचों में 1018 रन बनाए हैं। सचिन चेन्नई में पांच शतक भी लगा चुके हैं जो इस मैदान में किसी बल्लेबाज का रिकॉर्ड है। गावस्कर तीन शतकों के साथ चेन्नई में दूसरे स्थान पर हैं।