{"_id":"5e1de6778ebc3e4b0d6bd3ef","slug":"will-probably-have-to-rethink-virat-kohli-on-dropping-himself-down-to-number-four","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक हार ने खोली विराट कोहली की आंखें, मैच के बाद हुआ सबसे बड़ी गलती का अहसास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शर्मनाक हार ने खोली विराट कोहली की आंखें, मैच के बाद हुआ सबसे बड़ी गलती का अहसास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 15 Jan 2020 07:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मैत के बाद विराट
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विस्फोटक डेविड वार्नर और कप्तान आरोन फिंच के शतकों से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहला एकदिवसीय मैच एकतरफा अंदाज में जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहली बार दस विकेट से शिकस्त दी। यह पांचवां अवसर था, जब भारत ने वनडे में कोई मैच दस विकेट से गंवाया हो। इससे पहले आखिरी बार 2005 में दक्षिण अफ्रीका ने कोलकाता में उसे दस विकेट से रौंदा था। इस शर्मनाक हार के बाद कप्तान विराट कोहली की आंखें भी खुल गईं।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : पीटीआई
मैच के बाद विराट को अपनी उस सबसे बड़ी गलती का अहसास हुआ, जिसे वह मैच शुरू होने से पहले ही कर चुके थे। दरअसल, इस मुकाबले में टीम इंडिया तीन स्पेशलिस्ट सलामी बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरी थी। मैच से पहले विराट ने इशारा भी कर दिया था कि, इस स्थिति में वह अपना बल्लेबाजी क्रम भी बदल सकते हैं और यही एक भूल पूरी भारतीय टीम को भारी पड़ गई।
3 of 5
केएल राहुल, शिखर धवन
- फोटो : ट्विटर
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के सवाल पर पुरस्कार वितरण के दौरान विराट कोहली ने कहा कि, 'बीते कुछ समय में जिस तरह केएल ने बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए हमारी कोशिश थी कि बल्लेबाजी क्रम में उसे ऊपर ही मौका दिया जाए। अब हमें इस बारे में सोचना पड़ सकता है। हर बार, हर जगह और हर मौके पर खिलाड़ियों को परखना और उनका मनोबल बढ़ाना जरूरी होता है। यह समय घबराने का नहीं बल्कि आराम से आगे के बारे में सोचने का है। आज हमारा दिन नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मतलब साफ है कि अगले मैच में विराट कोहली अपनी पुरानी जगह यानी नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। वैसे भी विराट इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार हैं। क्रिकेट में ये भी माना जाता है कि टीम का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज नंबर तीन की पायदान पर ही खेलता है। जाहिर है विराट कोहली के लिए ये फैसला आसान नहीं रहने वाला है।
विज्ञापन
5 of 5
एरोन फिंच और डेविड वार्नर
यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि मुंबई में खेले गए तीन वन-डे मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने वाली भारतीय टीम मध्यक्रम लड़खड़ाने के कारण 49.1 ओवर में 255 रन पर आउट हो गई। शिखर धवन (91 गेंदों पर 74 रन) और केएल राहुल (61 गेंदों पर 47) के बीच दूसरे विकेट के लिए 136 गेंदों पर 121 रन की साझेदारी हुई। नंबर चार पर आए विराट 14 गेंदों में 16 रन बनाकर एडम जांपा का शिकार बने। नंबर चार की जगह पांच पर आने वाले श्रेयस अय्यर भी नौ गेंद में 4 रन ही बना पाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।