फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: आखिर क्यों बीच मैच में बाहर हुए ऋषभ पंत, मजबूरी में केएल राहुल बने विकेटकीपर

Wed, 15 Jan 2020 07:52 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 15 Jan 2020 07:52 AM IST
विज्ञापन
INDvAUS: Rishabh Pant under observation for concussion, KL Rahul keeping wickets
ऋषभ पंत और केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

मुंबई में खेले गए पहले एकदिवसीय में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को शर्मनाक हार दी। यह पहला मौका था, जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से रौंदा। 2005 के बाद पहली बार हुआ, जब टीम इंडिया को घरेलू सरजमीं पर 10 विकेट से मात झेलनी पड़ी। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी तो की लेकिन, दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरे। ऋषभ की जगह मनीष पांडेय ने बतौर कन्कशन सब्स्टिट्यूट फिल्डिंग की तो घरेलू क्रिकेट समेत आईपीएल में विकेटकीपिंग करने वाले केएल राहुल विकेट के पीछे दस्ताने पहने नजर आए।

INDvAUS: Rishabh Pant under observation for concussion, KL Rahul keeping wickets
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 22 वर्षीय पंत को भारतीय पारी के 44वें ओवर में मिचेल स्टार्क की एक तेज बाउंसर सिर पर लगी थी। पंत ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर हेलमेट पर जा लगी। एश्टन टर्नर ने कैच लपक लिया और अंपायर ने आउट भी दिया। इसी पर वो आउट दे दिए गए।

INDvAUS: Rishabh Pant under observation for concussion, KL Rahul keeping wickets
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

उस वक्त तो बिना किसी डॉक्टरी सलाह और इलाज के ऋषभ मैदान पर टिके रहे, लेकिन एक पारी खत्म होने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि वह बेहतर महसूस नहीं कर रहे। चोट की पुष्टि तब हुई जब बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में बताया गया कि, 'पंत इस समय मेडिकल निगरानी में हैं।' वह टीम के साथ पारी के बीच ब्रेक में भी बाहर भी नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvAUS: Rishabh Pant under observation for concussion, KL Rahul keeping wickets
ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर

यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि ऋषभ पंत ने 33 गेंदों पर 28 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। टीम इंडिया 49.1 ओवर में 255 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की ओर से शिखर धवन ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। मिचेल स्टार्क ने तीन तो कमिंस और रिचर्डसन को दो-दो सफलताएं मिलीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed