फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Will India win the ODI World Cup this time three records of the tournament are in favor of Rohit Sharma team

World Cup: क्या भारत इस बार जीतेगा वनडे विश्व कप? रोहित शर्मा की टीम के पक्ष में टूर्नामेंट के ये तीन रिकॉर्ड

Sun, 08 Oct 2023 03:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 08 Oct 2023 03:01 PM IST
सार

भारतीय टीम की मजबूती को देखते हुए प्रशंसकों को उम्मीद है कि इस बार ट्रॉफी अपने देश में आएगा। अपनी मेजबानी में टीम की नजर घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर चैंपियन बनने पर है। उसके पक्ष में विश्व कप इतिहास के तीन बड़े रिकॉर्ड भी हैं।

विज्ञापन
Will India win the ODI World Cup this time three records of the tournament are in favor of Rohit Sharma team
कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण में अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में की। टीम इंडिया की नजर तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने पर है। भारत कपिल देव की कप्तानी में 1983 और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में चैंपियन बना था। अब रोहित शर्मा के ऊपर तीसरी बार टीम को विजेता बनाने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


भारतीय टीम की मजबूती को देखते हुए प्रशंसकों को उम्मीद है कि इस बार ट्रॉफी अपने देश में आएगा। अपनी मेजबानी में टीम की नजर घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर चैंपियन बनने पर है। उसके पक्ष में विश्व कप इतिहास के तीन बड़े रिकॉर्ड भी हैं। हम तीनों रिकॉर्ड के बारे में आपको यहां बता रहे हैं...
विज्ञापन

Will India win the ODI World Cup this time three records of the tournament are in favor of Rohit Sharma team
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC
(1) आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 टीम का जीतना पक्का?
विश्व कप में भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में नंबर-1 के तौर पर उतरी है। उसने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जीत हासिल करने के बाद पहला स्थान हासिल किया था। पाकिस्तान को टीम इंडिया ने पहले स्थान से हटाया था। पिछले पांच विश्व कप को देखें तो पहले स्थान पर रहने वाली टीम चार बार चैंपियन बनी है। ऑस्ट्रेलिया ने 2003, 2007 और 2015 में ऐसा किया था। 2019 में इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर थी और उसने ट्रॉफी पर भी कब्जा किया था।

विश्व कप जीतने वाली टीमों की तात्कालीन रैंकिंग
साल चैंपियन वनडे रैंकिंग
1983 भारत पांच
1987 ऑस्ट्रेलिया चार
1992 पाकिस्तान दो
1996 श्रीलंका छह
1999 ऑस्ट्रेलिया दो
2003 ऑस्ट्रेलिया एक
2007 ऑस्ट्रेलिया एक
2011 भारत दो
2015 ऑस्ट्रेलिया एक
2019 इंग्लैंड एक

नोट: आईसीसी ने रैंकिंग नियम 1981 में लागू किया था। इस कारण 1975 और 1979 में चैंपियन बनने वाली वेस्टइंडीज की टीम पर यह लागू नहीं होता।
विज्ञापन

Will India win the ODI World Cup this time three records of the tournament are in favor of Rohit Sharma team
क्रिकेट विश्व कप 2011 - फोटो : सोशल मीडिया
(2) घरेलू टीमों का जीतना तय?
भारत विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में उसे घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिल सकता है। पिछले तीन विश्व कप में ऐसा हुआ है कि मेजबान टीम ही खिताब जीतने में कामयाब रही है। 2011 में भारत, 2015 में ऑस्ट्रेलिया और 2019 में इंग्लैंड मेजबान रहते चैंपियन बना था। ऐसे में इस बात की उम्मीद है कि टीम इंडिया खिताब जीतने में सफल रहेगी।
विज्ञापन

Will India win the ODI World Cup this time three records of the tournament are in favor of Rohit Sharma team
1996 विश्व विजेता श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा - फोटो : अमर उजाला
(3) एशिया में एशियाई टीम ही जीतती है टूर्नामेंट?
यह चौथा अवसर है जब एशियाई धरती पर वनडे विश्व कप का आयोजन हो रहा है। इससे पहले 1987, 1996 और 2011 में एशिया में विश्व कप हो चुका है। इस दौरान दो बार एशियाई टीम ही चैंपियन बनी है। 1996 में श्रीलंका और 2011 में भारत ने खिताब अपने नाम किया था। सिर्फ 1987 में गैर-एशियाई टीम ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनी थी। ऐसे में रिकॉर्ड इस बार एशियाई टीमों के पक्ष में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed