फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Will Hardik Pandya get place in Team India for T20 World Cup? Harsha Bhogle gave shocking answer

T20 World Cup: टीम इंडिया में मिलेगी हार्दिक पांड्या को जगह? हर्षा भोगले ने दिया चौंकाने वाला जवाब, छिड़ी बहस

Sun, 14 Apr 2024 03:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 14 Apr 2024 03:57 PM IST
सार

वहीं, गेंदबाजी और बल्लेबाजी में भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। पिछले पांच मैचों में उन्हें अब तक सिर्फ एक विकेट हासिल हुआ है। पिछली पांच पारियों में उन्होंने 11, 24, 34, 39 और 21* रन बनाए हैं। वहीं, बल्लेबाजी के दौरान उनका उच्चतम स्कोर 39 रन का रहा है। ऐसे में 30 वर्षीय ऑलराउंडर का टी20 विश्व कप स्क्वॉड में खेलना मुश्किल माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Will Hardik Pandya get place in Team India for T20 World Cup? Harsha Bhogle gave shocking answer
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter

विस्तार

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आ रहे हैं। अब तक खेले गए पांच मैचों में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। गेंद और बल्ले से उनका प्रदर्शन निराशानक रहा है। ऐसे में उनका टी20 विश्व कप स्क्वॉड में चुनाव मुश्किल माना जा रहा है। इस बीच मशहूर क्रिकेट कमेंटटेटर हर्षा भोगले ने पांड्या के सेलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन


आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा से छीनकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी गई। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ। शुरुआती तीन मैचों में टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीम ने दिल्ली के खिलाफ वापसी करते हुए लगातार दो मैचों में जीत दर्ज की है। अब टीम की नजर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच पर टिकी है। हार्दिक अपनी कप्तानी से क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस को प्रभावित करने में नाकाम साबित हुए हैं। 
विज्ञापन


गेंद और बल्ले से फ्लॉप साबित हुए पांड्या
वहीं, गेंदबाजी और बल्लेबाजी में भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। पिछले पांच मैचों में उन्हें अब तक सिर्फ एक विकेट हासिल हुआ है। पिछली पांच पारियों में उन्होंने 11, 24, 34, 39 और 21* रन बनाए हैं। वहीं, बल्लेबाजी के दौरान उनका उच्चतम स्कोर 39 रन का रहा है। ऐसे में 30 वर्षीय ऑलराउंडर का टी20 विश्व कप स्क्वॉड में खेलना मुश्किल माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोगले ने दिया चौंकाने वाला बयान
हर्षा भोगले ने कहा, "अगर हार्दिक पांड्या बॉलिंग नहीं कर रहे हैं, तो क्या उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह मिलेगी। अगर वह गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं तो क्या वह भारत के टॉप 6 बल्लेबाजों में से एक है? मैं इस बारे में पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हूं, क्योंकि अगर वह गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं और वह उतनी मजबूती से फिनिश भी नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें ऊपर बल्लेबाजी करने की जरूरत है, जहां बहुत तगड़ा कॉम्पटीशन है।"


कब होगा विश्व कप 2024 का आयोजन
टी20 विश्व कप 2024 का आगाज आईपीएल के तुरंत बाद होगा। वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने जा रहे इस टूर्नामेंट की शुरुआत एक जून से होगी, जो 29 जून तक खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत पांच जून से आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी। वहीं, नौ जून को टीम का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से न्यूयॉर्क में होगा। दोनों टीमें एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed