फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Will 3 outgoing selectors stay back to pick team for Australia tour, 23-25 member squad expected

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 23-25 सदस्यों की टीम चुनने की उम्मीद

Sat, 05 Sep 2020 11:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 05 Sep 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Will 3 outgoing selectors stay back to pick team for Australia tour, 23-25 member squad expected
बीसीसीआई

साल के अंत में होने वाले ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए जब तक भारतीय टीम की घोषणा नहीं हो जाती, कम से कम तब तक तीन निवर्तमान चयनकर्ताओं देवांग गांधी, जतिन परांजपे और शरणदीप सिंह के बने रहने की संभावना है ताकि निरंतरता सुनिश्चित रहे।

विज्ञापन


गांधी, परांजपे और सिंह का चार साल का कार्यकाल (तीन प्लस एक) 30 सितंबर को खत्म हो रहा है लेकन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अभी उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेने की संभावना नहीं है बल्कि वह मौजूदा समिति के साथ ही बना रहेगा।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई इस बात की पुष्टि कर सकता है कि क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) को जल्द खाली होने वाले इन तीन पदों के लिए साक्षात्कार कराने के संबंध में बोर्ड से अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। इस समिति में मदन लाल (अध्यक्ष), रूद्र प्रताप सिंह और सुलक्षणा नायक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'हां, सीएसी को अभी तक कोई सूचना नहीं भेजी गई है। निश्चित रूप से कोविड-19 लॉकडाउन ने सभी योजनाओं को अव्यवस्थित कर दिया है और अब ध्यान इंडियन प्रीमियर लीग पर है। साथ ही अभी कोई घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेला जा रहा है।'

बीसीसीआई के अंदर ही एक विचार यह चल रहा है कि आईपीएल के शुरू होने से बेहतर यही होगा कि पैनल के तीनों निवर्तमान सदस्यों को कम से कम ऐसे ही बरकरार रखा जाये, जब तक ऑस्ट्रेलिया के लिये टीम घोषित नहीं हो जाती। टीम की घोषणा अक्टूबर के दूसरे और तीसरे हफ्ते के बीच होगी।

अधिकारी ने कहा, 'अगर आप देखो तो एमएसके प्रसाद और गगन खोड़ा की जगह सितंबर 2019 में नहीं बल्कि मार्च 2020 में लाया गया। अगर देवांग, जतिन और शरणदीप ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के लिये सुनील और हरविंदर की मदद करते हैं और शायद इंग्लैंड श्रृंखला के लिए भी, तो इसमें कोई नुकसान नहीं है।'

सूत्र ने कहा, 'उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों को अच्छी तरह देखा है और उन्हें 'बेंच स्ट्रेंथ' का अच्छी तरह पता है।' उच्चतम न्यायालय की बीसीसीआई की अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह के लिये 'कूलिंग ऑफ पीरियड' में छूट देने की याचिका पर सुनवाई भी एक अन्य कारण है।

नए चयनकर्ताओं की घोषणा पारंपरिक रूप से आम सालाना बैठक के दौरान होती है क्योंकि चयन पैनल बीसीसीआई की उप-समिति है। स्वास्थ्य सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ऑस्ट्रेलिया के लिए विशाल टीम भेजना चाहेगा जिसमें 23 से 25 खिलाड़ी शामिल हों।

इसकी जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'यह तार्किक ही हेागा कि कम से कम 23 से 25 खिलाड़ियों की टीम चुनी जाए जैसा पाकिस्तान और वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड दौरे के लिए किया। बाहर से नेट गेंदबाजों को बुलाने की कोई जरूरत नहीं है और अगर भारत ए टीम के खिलाड़ी भी जाते हैं तो इससे बायो-बबल में चार दिवसीय प्रथम श्रेणी मैच कराने में मदद मिलेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed