फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wicketkeeper batter Rishabh Pant highlights difference between coaches Rahul Dravid and Gautam Gambhir

Team India: पंत ने राहुल द्रविड़ और गंभीर के बीच अंतर बताया, नए मुख्य कोच के साथ काम करने को लेकर दिया ये बयान

Thu, 05 Sep 2024 10:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 05 Sep 2024 10:04 PM IST
सार

करीब दो साल बाद लाल गेंद के प्रारूप में वापसी करने वाले पंत ने कहा कि वह गंभीर के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं जिन्होंने द्रविड़ के बाद मुख्य कोच का पद संभाला है।

विज्ञापन
Wicketkeeper batter Rishabh Pant highlights difference between coaches Rahul Dravid and Gautam Gambhir
गंभीर और पंत - फोटो : PTI

विस्तार

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने राहुल द्रविड़ और मुख्य कोच गौतम गंभीर के दृष्टिकोण में अंतर को लेकर अपनी राय रखी। पंत का कहना है कि द्रविड़ व्यक्तिगत और पेशेवर के तौर पर काफी संतुलित थे। करीब दो साल बाद लाल गेंद के प्रारूप में वापसी करने वाले पंत ने कहा कि वह गंभीर के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं जिन्होंने द्रविड़ के बाद मुख्य कोच का पद संभाला है। 
विज्ञापन

'गौतम भाई ज्यादा आक्रामक हैं'
दलीप ट्रॉफी में इंडिया-बी के लिए खेल रहे पंत ने ब्रॉडकास्टर के साथ बातचीत की। पंत अभिमन्यु ईश्वरन की अगुआई में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल रहे हैं। पंत ने कहा, मुझे लगता है कि राहुल भाई एक इंसान और एक कोच के रूप में बहुत संतुलित थे। हमारे लिए एक क्रिकेट टीम के रूप में अच्छे और बुरे क्षण होते हैं। क्रिकेट की यात्रा में, सकारात्मक और नकारात्मक पहलू होते हैं। यह उस व्यक्ति पर निर्भर करता है कि सकारात्मक या नकारात्मक पर ध्यान केंद्रित करना है या नहीं। गौतम भाई ज्यादा आक्रामक हैं और वह जीत के मामले में काफी एकतरफा हैं। लेकिन आपको सही संयोजन तलाशना होता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह बड़ा भाग है। आप सुधार करते रहें और संतुलन तलाशते रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका दौरे पर गई टीम का हिस्सा थे पंत 
पंत जुलाई में श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम का हिस्सा थे जो गंभीर का मुख्य कोच के तौर पर पहला दौरा था। द्रविड़ के नेतृत्व में भारत ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था, ऐसे में गंभीर पर बड़ी जिम्मेदारी है। भारत को अब 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारत को सितंबर से लेकर जनवरी के बीच 10 टेस्ट खेलने हैं जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा होंगे। 
विज्ञापन

'सिर्फ अपनी मजबूती को सुधारने पर ध्यान'
पंत का कहना है कि भारत किसी भी विपक्षी टीम को हल्के में नहीं लेगा और अगले कुछ महीनों में सिर्फ अपनी मजबूती को सुधारने पर ध्यान केंद्रित करेगा। बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की थी और वह आत्मविश्वास के साथ भारत दौरे पर आएगा। पंत ने कहा, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे एशियाई देश इन परिस्थितियों में बेहतर करते हैं क्योंकि उन्हें पिच के बारे में पता होता है। भारतीय क्रिकेट टीम के रूप में हम पूरी तरह से अपने स्वयं के मानकों पर ध्यान केंद्रित करते हैं कि किस तरह हम सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed