फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wicket was challenging it was similar for both the teams says ajinkya rahane

INDvSA: जोहानसबर्ग टेस्ट पर संकट के बादल, टीम इंडिया बोली- हम खेलना चाहते हैं और जीतेंगे

Fri, 26 Jan 2018 11:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Jan 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Wicket was challenging it was similar for both the teams says ajinkya rahane
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ANI
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे जोहानसबर्ग टेस्ट विवादित होता नजर आ रहा है। तीसरे दिन का खेल समय से बंद होने से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और खिलाड़ी दोनों ने नाराजगी जाहिर की है। 
विज्ञापन


दरअसल जसप्रीत बुमराह की एक गेंद डीन एल्गर के हेलमेट में लगने से अंपायरों ने मैच को वक्त से पहले ही रोक दिया। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए टीम इंडिया के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम
विज्ञापन

और अजिंक्य रहाणे ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

रहाणे ने कहा कि "यह काफी चुनौतीपूर्ण मुकाबला है। विकेट दोनों टीमों के लिए एक जैसा है। यह प्रत्येक टीम के सदस्य के एक जैसा है। हमारा मानना है कि हम खेलना चाहते हैं और हम इस मैच को जीतेंगे। एल्गर को जो बॉल लगी, वह बैग ऑफ लेंग्थ बॉल थी। उसमें सामान्य से ज्यादा उछाल मिला। इस पिच पर उछाल पूरी तरह से स्वाभाविक था। यह बिल्कुल भी खतरनाक नहीं है, दोनों के लिए पूरी तरह से समान है। अंपायर मुझसे बार-बार पूछ रहे थे क्योंकि मेरे कोहनी और दस्ताने पर गेंद लगी थी। वे मुझसे पूछ रहे थे कि तुम्हें फीजियो की जरूरत तो नहीं है और अच्छी तरह से खेलें, जल्दबाजी न करें। जब आप नई बॉल से बैटिंग करते हैं तो मुश्किल तो आती है लेकिन आप इसे खतरनाक विकेट नहीं कह सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



रहाणे ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि विकेट बहुत खतरनाक है। मेरा उम्मीद है कि डीन एल्गर ठीक हैं। जब मैं और विराट बल्लेबाजी कर रहे थे तो यह अंपायर का निर्णय था। हमने उन्हें बताया कि हम खेल जारी रखना चाहते हैं, हम वापस नहीं जाना चाहते।" 

 




वहीं, टीम इंडिया के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम ने कहा कि अभी तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ है। भारत इस मैच को आगे जारी रखना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed