{"_id":"aad296510f3f50ec32fa945dd06e3527","slug":"wi-win-second-test-by-10-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार जीत के साथ विंडीज ने की सीरीज बराबर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शानदार जीत के साथ विंडीज ने की सीरीज बराबर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Jun 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजबान वेस्टइंडीज ने पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।
इस जीत के साथ ही कैरेबियाई टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली है। निर्णायक और तीसरा टेस्ट मैच 26 जून से बिजटाउन में खेला जाएगा।
मैच के पांचवें दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 331 रन पर सिमट गई और वेस्टइंडीज को जीत के लिए सिर्फ 93 रन का आसान लक्ष्य मिला।
ओपनर क्रिस गेल और क्रैग ब्रेथवेट ने पहले विकेट के लिए 13.2 ओवर में 95 रन बनाकर विंडीज को 10 विकेट से जीत दिला दी। गेल 46 गेंदों पर सात चौकों और छह छक्कों के साथ धुआंधार 80 जबकि ब्रेथवेट 34 गेंदों में एक चौके के साथ 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 221 रन जबकि वेस्टइंडीज ने 460 रन बनाए थे। पहली पारी में शतक जड़ने वाले ब्रेथवेट ‘मैन ऑफ द मैच’ बने।