{"_id":"3fca1810-7439-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"wi-win-crucial-tie-by-48-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला विश्व कपः वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला विश्व कपः वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को रौंदा
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 11 Feb 2013 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज ने अपनी गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड को सुपर सिक्स मुकाबले में 48 रन से चौंकाते हुए आईसीसी महिला विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 207 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम को 44.3 ओवर में 159 रन पर लुढका दिया। वेस्टइंडीज इस जीत के बाद छह अंकों के साथ सुपर सिक्स तालिका में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया। न्यूजीलैंड के खाते में इस हार के बाद चार अंक हैं।
विज्ञापन
कैरेबियाई टीम को फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम से बुधवार को खेलना है। इसी दिन न्यूजीलैंड का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों के चार-चार अंक हैं। इन दोनों मुकाबलों के बाद ही यह तय हो पाएगा कि ऑस्ट्रेलिया से फाइनल मुकाबले में भिड़ने वाली टीम कौन सी होगी।
विज्ञापन