फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs PAK: West Indies beat Pakistan by 5 wickets in the 2nd ODI, series decider will be played on August 12

WI vs PAK: वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया, 12 अगस्त को खेला जाएगा निर्णायक मैच

Mon, 11 Aug 2025 09:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 Aug 2025 09:23 AM IST
सार

वेस्टइंडीज को डीएलएस नियम के तहत 35 ओवर में 181 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में वेस्टइंडीज ने 33.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 184 रन बनाए और मैच पांच विकेट से जीत लिया। 

विज्ञापन
WI vs PAK: West Indies beat Pakistan by 5 wickets in the 2nd ODI, series decider will be played on August 12
शाई होप - फोटो : ANI

विस्तार

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में डकवर्थ लुईस नियम से पांच विकेट से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ विंडीज ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। अब इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला 12 अगस्त को त्रिनिदाद में खेला जाएगा। रविवार को त्रिनिदाद के ही ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 37 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। वेस्टइंडीज को डीएलएस नियम के तहत 35 ओवर में 181 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में वेस्टइंडीज ने 33.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 184 रन बनाए और मैच पांच विकेट से जीत लिया। 
विज्ञापन

पाकिस्तान की पारी
दरअसल, यह मुकाबला बारिश से बाधित रहा। पाकिस्तान की पारी के दौरान कई बार बारिश हुई और खेल रोकना पड़ा। 37 ओवर खत्म होते ही बारिश शुरू हो गई और अंपायर को डकवर्थ लुईस नियम के तहत लक्ष्य देना पड़ा। 37 ओवर तक पाकिस्तान ने सात विकेट पर 171 रन बनाए थे। तब हसन नवाज 30 गेंद में 36 रन और शाहीन अफरीदी सात गेंद में 11 रन बनाकर नाबाद थे। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही थी और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। सैम अयूब 23 रन, अब्दुल्लाह शफीक 26 रन, और कप्तान मोहम्मद रिजवान 16 रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम खाता नहीं खोल सके। हुसैन तलत ने 31 रन की पारी खेली। सलमान आगा ने नौ रन और मोहम्मद नवाज ने पांच रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स ने तीन विकेट लिए। वहीं, जेडियाह ब्लेड्स, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती और रोस्टन चेज को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की पारी
डकवर्थ लुईस नियम के तहत मिले 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत भी खराब रही। 48 रन तक टीम ने ब्रैंडन किंग (1), एविन लुईस (7) और केसी कार्टी (16) के विकेट गंवा दिए थे। कप्तान शाई होप ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी निभाई। कप्तान होप 35 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रदरफोर्ड 33 गेंद में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। रोस्टन चेज और जस्टिन ग्रीव्स ने फिर 77 रन की नाबाद साझेदारी की और वेस्टइंडीज की टीम को जीत दिलाई। चेज 47 गेंद में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 49 रन बनाकर और ग्रीव्स 26 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से हसन अली और मोहम्मद नवाज को दो-दो विकेट मिले। वहीं, अबरार अहमद को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed