फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs ENG: Even Akeal Hosein's quick fire 44 runs could not save West Indies from defeat, England beat Windies by one run in 2nd T20 in Barbados

WI vs ENG: अकील हुसैन की तूफानी 44 रन भी वेस्टइंडीज को हार से नहीं बचा पाई, इंग्लैंड ने एक रन से हराया

Mon, 24 Jan 2022 04:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Jan 2022 04:15 PM IST
सार

वेस्टइंडीज टीम की यह टी-20 में एक रन के अंतर से तीसरी हार है। विंडीज की टीम एक रन से सबसे ज्यादा तीन मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है।

विज्ञापन
WI vs ENG: Even Akeal Hosein's quick fire 44 runs could not save West Indies from defeat, England beat Windies by one run in 2nd T20 in Barbados
अकील हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को बारबाडोस में पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। बेहद रोमांचक हुए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओव में आठ विकेट पर 171 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में विंडीज टीम ने 19 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन बना लिए थे और आखिरी ओवर में 30 रन बनाने थे।
विज्ञापन


हालांकि, टीम 28 रन ही बना पाई और एक रन से हार का सामना करना पड़ा। 20वें ओवर में स्ट्राइक पर अकील हुसैन और दूसरे छोर पर रोमारिया शेफर्ड थे। इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद गेंदबाजी के लिए आए। महमूद ने इस ओवर में दो अतिरिक्त रन दिए। इसके अलावा अकील ने तीन छक्के और दो चौके जमाते हुए 26 रन बटोरे।
विज्ञापन


Image

इस तरह वेस्टइंडीज को एक रन से हार का सामना करना पड़ा। अकील 16 गेंदों पर 44 रन और शेफर्ड 28 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे। अकील ने पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, शेफर्ड ने एक चौका और पांच छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा विंडीज का कोई बल्लेबाज रन नहीं बना सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी ओवर का रोमांच
पहली बॉल वाइड रही और विंडीज को एक्स्ट्रा रन मिला। इसके बाद यही गेंद साकिब ने दोबारा फेंकी और इस पर अकील हुसैन ने चौका जमाया। दूसरी बॉल पर अकील हुसैन ने फिर चौका लगाया। तीसरी गेंद फिर से वाइड रही। तीसरी गेंद पर अकील हुसैन ने छक्का जमाया। चौथी गेंद पर अकील ने एक और छ्क्का जड़ा। आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज को आठ रन चाहिए थे। अकील ने आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाया, लेकिन टीम एक रन से हार गई। इसके बाद दुख में अकील ग्राउंड पर ही बैठ गए।

Image
शेफर्ड

इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा रन बनाए
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 171 रन का स्कोर खड़ा किया। जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। 31 गेंदों की पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा टॉम बेन्टन 25 रन, जेम्स विंस 4 रन, मोईन अली 31 रन, सैम बिलिंग्स 5 रन, कप्तान इयोन मॉर्गन 13 रन, क्रिस जॉर्डन 27 रन, लियाम डॉसन 4 रन की पारी खेली। आदिल रशीद 2 रन और साकिब महमूद 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

शेफर्ड और हुसैन जीत नहीं दिला सके
जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। टीम ने छह रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद निकोलस पूरन और डैरेन ब्रावो ने 41 रन की साझेदारी की। पूरन 24 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान कीरोन पोलार्ड और जेसन होल्डर एक-एक रन बना सके। वहीं, ओडियन स्मिथ 7 रन और फैबियन एलेन 12 रन ही बना पाए। इसके बाद शेफर्ड और अकील हुसैन ने गजब की पारी खेली और मैच को बेहद करीब ले गए। हालांकि, वह टीम को जिता नहीं सके। 


एक रन से तीन बार मैच हारने वाली पहली टीम बनी
वेस्टइंडीज टीम की यह टी-20 में एक रन के अंतर से तीसरी हार है। विंडीज की टीम एक रन से सबसे ज्यादा तीन मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं, एक रन के अंतर से सबसे ज्यादा चार मुकाबले जीतने वाली दक्षिण अफ्रीका पहली टीम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed