फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs Ban 1ST Odi Bangladesh won First Match against West Indies Know More News in Hindi

BAN vs WI ODI: बांग्लादेश ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया, तीन मैच की सीरीज में 1-0 से आगे

Mon, 11 Jul 2022 12:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 12:38 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के दौरे में टेस्ट और टी20 सीरीज हारने के बाद बांग्लादेश ने जीत के साथ वनडे सीरीज की शुरुआत की है। पहला मैच छह विकेट से जीतने के साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 
 

विज्ञापन
WI vs Ban 1ST Odi Bangladesh won First Match against West Indies Know More News in Hindi
बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बांग्लादेश ने छह विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज के दौरे पर यह बांग्लादेश की पहली जीत है। इससे पहले दो टेस्ट मैच की सीरीज में बांग्लादेश को 0-2 और तीन टी20 मैच की सीरीज में भी 0-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


बारिश से बाधित इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम 41 ओवर में नौ विकेट खोकर 149 रन बना पाई थी। इसके जवाब में बांग्लादेश ने 31.5 ओवर में 151 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की खराब बल्लेबाजी
इस मैच से पहले गुयाना के स्टेडियम में काफी बारिश हुई थी और मैदान गीला होने की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ। समय बर्बाद होने की वजह से ओवरों की संख्या 50 से घटाकर 41 कर दी गई थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही शाई होप खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। 75 के स्कोर पर आधी कैरिबियाई टीम आउट हो चुकी थी। 110 के स्कोर पर नौ बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे, लेकिन एंडरसन फिलिप औप जायडेन सेल्स ने 39 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 149 तक पहुंचाया। सबसे ज्यादा 33 रन शमराह ब्रूक्स ने बनाए। एंडरसन फिलिप ने भी 21 रन की पारी खेली। 

बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम ने चार और मेंहदी हसन ने तीन विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान को एक विकेट मिला। 

आसान लक्ष्य हासिल करने में लड़खड़ाया बांग्लादेश
150 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरे बांग्लादेश की शुरुआत भी कुछ खास नहीं थी। नौ रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। हालांकि, इसके बाद तमीम इकबाल और नजमुल हसन ने पारी को संभाला। 49 के स्कोर पर तमीम और 98 के स्कोर पर नजमुल भी आउट हो गए, लेकिन महमुदुल्लाह और नुरुल हसन ने बांग्लादेश को जीत दिला दी। सबसे ज्यादा 41 रन महमुदुल्लाह ने बनाए। नजमुल ने 37 और तमीम ने 33 रन की पारी खेली। आसान स्कोर का पीछा करने में भी बांग्लादेश ने चार विकेट गंवा दिए। 

वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन गुदाकेश मोटी और निकोलस पूरन ने एक-एक विकेट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed