फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs AUS West Indies Fabian Allen taken brillant catch of aaron finch during 5th T-20I at St Lucia

WI vs AUS: फाबियन एलन ने सुपरमैन बन पकड़ा आरोन फिंच का करिश्माई कैच, देखें वीडियो

Sat, 17 Jul 2021 10:48 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 17 Jul 2021 10:48 AM IST
सार

मेजबान वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पांचवें मैच में कैरेबियाई टीम के फिल्डर फाबियन एलन ने अरोन फिंच का हैरतअंगेज कैच पकड़ा। कंगारू कप्तान फिंच इस मुकाबले में 34 रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
WI vs AUS West Indies Fabian Allen taken brillant catch of aaron finch during 5th T-20I at St Lucia
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। 16 जुलाई को दोनों टीमों के बीच पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला सेंट लूसिया में खेला गया। इस अंतिम मुकाबले में वेस्टइंडीज ने कंगरुओं को 16 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज में 4-1 से हराने में सफल रही। वहीं पांचवें मैच में दोनों टीमों की ओर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। लेकिन बाद में बाजी कैरेबियाई टीम ने मारी। इस दौरान फाबियन एलन एक करिश्माई कैच लपककर सुर्खियों में छा गए। कैरेबियन टीम ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 199 रन बनाए थे। 

विज्ञापन



यह ऑस्ट्रेलिया की पारी का 10वां ओवर था जिसे हेडन वाल्श फेंक रहे थे। उनके सामने थे कंगारू कप्तान अरोन फिंच। ओवर की दूसरी गेंद को फिंच ने लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में खेला। उस समय वहां फाबियन एलन फील्डिंग कर रहे थे। हवा में गेंद को देख एलन ने उसकी तरफ दौड़े और एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपक लिया। उनके द्वारा कैच पकड़ने के बाद फाबियन एलन का रिएक्शन देखने लायक था। फिंच 34 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और उसका पहला विकेट 12 रनों पर गिर गया। मिशेल मार्श ने एक बार फिर अच्छी पारी खेली लेकिन टीम को जिताने में नाकाम रहे। मध्यक्रम में अगर नजर डाली जाए तो मोइसेस हेनरिक्स 21, एलेक्स कैरी 9, मैथ्यू वेड 26, एंड्रयू टॉय 15 रन बना पाए। इस तरह कंगारू टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 183 रन बना पाई।  वेस्टइंडीज की टीम पांचवें और अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया को 16 रनों से हराने में सफल रही। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed