फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   why harsha bhogle out from ipl 9

क्या अमिताभ बच्चन के ट्वीट ने छीन ली हर्षा भोगले की नौकरी?

Mon, 11 Apr 2016 11:43 AM IST
गौरव काला/ अमर उजाला, दिल्ली
गौरव काला/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Apr 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
why harsha bhogle out from ipl 9
- फोटो : getty

भारतीय क्रिकेट जगत के मशहूर कमेंटर हर्षा भोगले पहली बार आईपीएल में बोलते हुए नजर नहीं आएंगे। मैदान में बल्ला या गेंद न थामकर भी क्रिकेट का इतिहास, भूगोल और रोमांच की पूरी किताब कहे जाने वाले हर्षा भोगले का अचानक ही आईपीएल से निकाला जाना चौंकाने वाला है। 

विज्ञापन


बात इसलिए भी हजम नहीं हुई क्योंकि आईपीएल के आठों सीजन से लगातार जुड़े रहे हर्षा को बीसीसीआई ने नवें सीजन से ठीक पहले बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन


ऐसा संदेह है कि हर्षा की नौकरी जाने के पीछे कहीं भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला तो नहीं। टी-20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबलों में से एक मैच में भारतीय टीम ने एक रन से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी ओवर दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा था। मैच के बाद अमिताभ ने ट्वीट भी किया था कि इंडियन कमेंटेटरों को अन्य क्रिकेटरों के बजाय अपने देश के क्रिकेटरों पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।

हालांकि अमिताभ से उनके फैंस ने यह पूछा भी था कि वह किसकी बात कर रहे हैं, पर उन्होंने नाम नहीं लिया। हर्षा भोगले क्रिकेट जगत के जाने माने नाम हैं। ट्विटर पर उनके 3.66 मिलियन फॉलोअर हैं।
 

हजम नहीं हुई बीसीसीआई की सफाई

why harsha bhogle out from ipl 9

हर्षा को आईपीएल से निकाले जाने के पीछे बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर की ओर से कोई बयान नहीं आया लेकिन एक व‌रिष्ठ अधिकारी का बयान जरूर आया।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह कमेंटरी के लिए सिर्फ काबलियत ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया में उसके प्रति लोगों की राय क्या है, सभी बातों का ध्यान रखा जाता है।

अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर बॉक्स ऑफिस इंडिया के एडिटर वजीर सिंह ने भी जवाब दिया था।
 




एक अन्य फैंस से भी अमिताभ ने बातचीत की थी।
 

 

हर्षा ने दिया था जवाब

why harsha bhogle out from ipl 9
जब अमिताभ से उनके फैंस ने पूछा था कि क्या आप संजय मांजरेकर और सुनील गावस्कर में से किसी एक की बात कर रहे हैं? तो अमिताभ ने जवाब में कहा था कि वह इन दोनों में से नहीं।

इसके बाद हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया में सफाई दी थी कि स्टार वन चैनल पर की जाने वाली कमेंटरी इंटरनेशनल लेवल की होती है, लिहाजा यहां बात अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की जाती है। लोकल खिला‌ड़ियों के बारे में कमेंटरी के लिए स्टार स्पोटर्स 3 चैनल है जो हिंदी भाषा में कमेंटरी देता है।

ये रहा पूरा पोस्ट:
 

 

I must confess to being a bit taken aback by the intensity of the criticism yesterday over the question of focussing...

Posted by Harsha Bhogle on Thursday, March 24, 2016


 

हर्षा का एक पोस्ट, फैंस हुए उनके साथ

why harsha bhogle out from ipl 9

शनिवार को अपने फेसबुक पेज पर हर्षा भोगले ने पोस्ट किया। इसमें उनके फैंस ने कुछ कमेंट भी किए हैं। फैंस ने आईपीएल में उनकी वापसी होनी चाहिए, बातें लिखी। फैंस के ट्वीट ने बीसीसीआई ने उस बयान को कठघरे में खड़ा कर दिया है, जिसमें यह कहा गया कि वे कमेंटरी पर नियुक्त करने से पहले सोशल मीडिया पर उक्त व्यक्ति की पॉपुलरिटी भी देखते हैं।

हर्षा भोगले के इस पोस्ट पर उनके कई समर्थकों ने सोशल मीडिया में आवाज उठाई है।
 

 

So it is here and what has changed? #IPL9Dhoni is still winning games, Dhoni is still doing the unpredictable (one।।।

Posted by Harsha Bhogle on Saturday, April 9, 2016

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed