फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Why doesn't MS Dhoni get angry on the field Chennai superkings captain told how he become captain cool

MS Dhoni: मैदान पर क्यों गुस्सा नहीं करते महेंद्र सिंह धोनी? चेन्नई के कप्तान ने बताया कैसे बने कैप्टन कूल

Fri, 23 Sep 2022 08:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 23 Sep 2022 08:42 PM IST
सार

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी ने एक कार्यक्रम में बताया कि मैदान पर उन्हें गुस्सा क्यों नहीं आता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह किस तरह अपनी भावनाओं पर काबू पाते हैं।

विज्ञापन
Why doesn't MS Dhoni get angry on the field Chennai superkings captain told how he become captain cool
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे शांत और धैर्यवान खिलाड़ी के माने जाते हैं। मैदान पर अहम मौकों में भी शांत रहकर फैसले लेने के कारण ही उनका नाम 'कैप्टन कूल' पड़ गया। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी ने एक कार्यक्रम में बताया कि मैदान पर उन्हें गुस्सा क्यों नहीं आता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह किस तरह अपनी भावनाओं पर काबू पाते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में धोनी ने दर्शकों से पूछा, ''आपमें से कितने लोग यह सोचते हैं कि आपके बॉस शांत हैं?" पूर्व भारतीय कप्तान के इस सवाल पर कुछ हाथ उठ गए। इसे देखकर धोनी हैरान हो गए। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ''या तो वे ब्राउनी प्वाइंट बनाना चाहते हैं या वे खुद मालिक हैं।" इसके बाद धोनी ने बताया कि वह कैसे मैदान पर शांत रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''सच में कहूं तो जब हम मैदान पर होते हैं तब हममें से कोई भी गलती नहीं करना चाहता है। वह मिसफील्डिंग हो, कैच ड्रॉप हो या कोई अन्य गलती। उस समय मैं यह जानने का प्रयास करता हूं कि किसी खिलाड़ी ने कैच क्यों छोड़ा या किसी से गेंद कैसे छूट गई। इसमें गुस्सा करने की कोई बात नहीं होती। उस समय 40 हजार के करीब लोग स्टैंड में होते हैं। करोड़ों लोग बाहर अलग-अलग माध्यमों से मैच को देख रहे होते हैं। उस समय मैं कारण पता लगाना चाहता हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी ने इसके आगे कहा, ''अगर कोई खिलाड़ी मैदान पर पूरी तरह सक्रिय है और इसके बावजूद कैच छूट जाता है तो मुझे इससे कोई समस्या नहीं होती है। मैं यह देखता हूं कि उन्होंने अभ्यास के दौरान कितने कैच पकड़े। उस समय कहीं उन्हें दिक्कत तो नहीं हुई। वह अपने सुधार लाने का प्रयास कर रहे हैं या नहीं। मैं कैच छूटने से ज्यादा इन पहलुओं पर ध्यान देता हूं। यह संभव है कि एक कैच के कारण हम मैच हार जाएं, लेकिन उसके पीछे के कारण को जानने की कोशिश हमेशा रहती है।''


चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ने इसके आगे कहा, ''मैं भी एक इंसान हूं। जैसा अन्य लोग महसूस करते हैं वैसा ही मैं भी अनुभव करता हूं। हम देश के लिए खेलते हैं, इसलिए ज्यादा बुरा लगता है, लेकिन हम कोशिश करते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हैं। बाहर बैठकर कहना आसान है कि हमें इस तरह खेलना चाहिए, लेकिन अंदर इतना आसान नहीं होता है। विपक्षी खिलाड़ी भी अपने देश के लिए खेलने आते हैं। उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed