क्रिकेट प्रशंसकों ने क्यों की रवि शास्त्री की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से तुलना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंबले-विराट विवाद के कारण अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री ने मंगलवार को टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन करने का निर्णय ले लिया है। उन्होंने पिछले साल भी कोच पद के लिए आवेदन किया था। लेकिन तब अनिल कुंबले को कोच पद के लिए प्राथमिकता दी गई थी।
टीम इंडिया ने जब पहली बार टीम इंडिया पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे तब शास्त्री आवेदन करने वालों में शामिल नहीं थे। उस समय वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, रिचर्ड पायबस और लालचंद राजपूत आदि आवेदन करने वालों में थे।
रवि शास्त्री अभी आवेदन किये भी नहीं हैं और उनके कोच पद पर आवेदन करने के फैसले के साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना होने लगी है। क्रिकेट प्रशंसक उनका जमकर मजाक बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर रवि शास्त्री की तुलना भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से की जा रही है।
गौरतलब हो कि डॉ मनमोहन सिंह अपने कार्यकाल के दौरान अपनी चुप्पी को लेकर आलोचना के घेरे में रहे हैं। मनमोहन सिंह की इस बात के लिए आलोचना की जाती रही है कि उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान 'पॉलिसी पैरालिसिस' की स्थिति पैदा हो गई थी और लंबित आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने का काम रुक गया था।
देखिये ट्वीट के जरिये किसने क्या कहा
O please not again... 😒😒😑
— Kajol (@kajol_0714) June 27, 2017
We don't want Manmohan singh (😬) in Indian cricket..
We already have one in politics..
Ravi Shastri
Its High Time Army Should Be Given A Free Hand Just For A Day To Take Care Of People Like Azam Khan
— Sir Ravindra Jadeja (@SirJadeja) June 28, 2017
RT If Agree#ArrestAzamKhan #ShutUpAzam
Ravi Shastri is Manmohan Singh: for team India ??#Ravishashtri #BCCI #INDvWI
— शर्मा जी !! (@SHARMA_G_) June 27, 2017
Making Ravi Shastri head coach was Virat Kohli's wish from Day1
— DR SHERLOCKED (@Legen_dary___) June 27, 2017
A Manmohan Singh to Kohli's Sonia Gandhi, Ravi Shastri is as useless as MMS
मालूम हो कि रवि शास्त्री को कप्तान कोहली ने पिछले वर्ष कोच पद के अपनी पसंद बताया था। लेकिन बीसीसीआई की सलाहकार समिति ने इस पद के लिए कुंबले को चुना था। अब जब टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर शास्त्री ने कोच पद की जंग में अपनी दावेदारी पेश कर दी है तो फैंस ने शास्त्री-कोहली की जोड़ी की तुलना सिंह-गांधी के साथ करने लगी है।