फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   who won orange cap in ipl 6

किसके हाथ लगेगी ऑरेंज कैप? गेल या कोई और

Fri, 03 May 2013 04:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 03 May 2013 04:26 PM IST
विज्ञापन
who won orange cap in ipl 6

आईपीएल-6 को शुरू हुए एक महीना पूरा हो गया है। ऐसे में जहां सबकी निगाहें इस पर लगी हैं कि इस बार फटाफट क्रिकेट चैंपियनशिप की विजेता कौन सी टीम होगी।

विज्ञापन


वहीं क्रिकेटप्रेमियों में इस बात को लेकर खासा रोमांच है कि 54 दिनों तक चलने वाले टूर्नामेंट अंत के तक किस बल्लेबाज के सिर ऑरेंज कैप होगी।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दिया जाता है और इस समय यह कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के आतिशी बल्लेबाज क्रिस गेल के पास है।
विज्ञापन


पिछले साल भी गेल ने ही ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। गेल इस बार आईपीएल में पांच सौ रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

लेकिन इस मामले में गेल और चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज माइक हसी के बीच जोरदार जंग जारी है। दोनों बल्लेबाजों के बीच महज 20 रनों का अंतर है।

टूर्नामेंट में लाजवाब बल्लेबाजी कर रहे हसी ने अब तक चार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 485 रन बना लिए हैं।

जबकि गेल के खाते में एक शतक और दो अर्धशतक के साथ 505 रन है। इन दो बल्लेबाजों के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा और सुरेश रैना भी इस कतार में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ मैचों से असफल रहे आरसीबी के कप्तान कोहली ने 11 मैचों से 391 रन बनाए हैं और इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

वहीं पिछले चार मैचों से मुंबई इंडियंस की कमान संभालने वाले रोहित शर्मा भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पांच बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। पांचवें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना हैं जिन्होंने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स इलेवन के खिलाफ शतक लगाया था। वह आईपीएल छह में शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। रैना 11 मैचों से 359 रन बना चुके हैं।

सर्वाधिक रन बनाने की सूची में शामिल सभी पांच बल्लेबाजों की टीम ने अपने ज्यादातर मैच खेल लिए हैं और उन्हें कुछ ही मैच खेलने हैं। ऐसे में देखना होगा कि ऑरेंज कैप किस बल्लेबाज के खाते में जाता है। गेल लगातार दूसरी बार ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाएंगे या उक्त चार बल्लेबाजों में से या कोई अन्य बल्लेबाज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed