फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Who iss Kunal Singh Rathore Cricket Career Profile Debut in IPL 2025 for Rajasthan RR vs KKR Match

कौन हैं कुणाल सिंह राठौर: आठ वर्ष की उम्र से खेल रहे क्रिकेट, ब्रैड हैडिन को मानते हैं आदर्श; RR का हैं हिस्सा

Sun, 04 May 2025 04:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 04 May 2025 04:09 PM IST
सार

राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुकाबले में कुणाल सिंह राठौर को डेब्यू का मौका दिया। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में 30 लाख रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन
Who iss Kunal Singh Rathore Cricket Career Profile Debut in IPL 2025 for Rajasthan RR vs KKR Match
कुणाल सिंह राठौर - फोटो : Kunal Singh Rathore-INSTAGRAM (SCREENGRAB)

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुकाबले में कुणाल सिंह राठौर को डेब्यू का मौका दिया। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में खरीदा था। राजस्थान पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जबकि केकेआर की उम्मीदें फिलहाल जीवंत है।
विज्ञापन

कौन हैं कुणाल सिंह राठौर?
कोटा में नौ अक्तूबर, 2002 को जन्में कुणाल आठ वर्ष की आयु से क्रिकेट खेल रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन को अपना आदर्श मानते हैं। राजस्थान ने उन्हें मेगा नीलामी में 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर टीम का हिस्सा बनाया था। अब वह आईपीएल में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुणाल का करियर
कुणाल राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और विकेटकीपिंग में माहिर हैं। 22 वर्षीय खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022-23 के जरिए टी20 में डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने 128.94 के स्ट्राइक रेट से 147 रन बनाए थे। अगले सत्र में कुणाल ने सिर्फ 107 रन बनाए। हालांकि, उनका स्ट्राइक रेट 152.85 का हो गया। कुणाल के नाम 12 टी20 मैचों में 254 रन दर्ज हैं। इसमें एर अर्धशतक शामिल है। वहीं, 13 फर्स्ट क्लास और 16 लिस्ट ए मैचों में युवा बल्लेबाज ने क्रमश: 580 और 404 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

केकेआर ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी
आईपीएल के 53वें मैच में कोलकाता का सामना राजस्थान से हो रहा है। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। केकेआर ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। केकेआर टीम में मोईन अली और रमनदीप सिंह की वापसी हुई है। राजस्थान ने तीन बदलाव किए हैं और इस मैच में नीतीश राणा चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। वहीं, कुमार कार्तिकेय की जगह हसरंगा वापस आए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), कुणाल सिंह राठौर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल।
इम्पैक्ट प्लेयरः कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा। 

कोलकाता नाइट राइडर्सः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मोईन अली, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा। 
इम्पैक्ट प्लेयरः मनीष पांडे, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, रोवमैन पोवेल, लवनिथ सिसोदिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed