{"_id":"580900014f1c1b726b705364","slug":"who-is-the-villain-of-india-s-defeat-in-delhi-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे वनडे में हार का विलेन कौन, धोनी ने किसे ठहराया जिम्मेदार ?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरे वनडे में हार का विलेन कौन, धोनी ने किसे ठहराया जिम्मेदार ?
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Oct 2016 06:03 AM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली में हार के लिए बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया। मैच के बाद धोनी ने कहा कि लगातार विकेट गिरना हार का कारण है। उन्होंने कहा कि रात में धीमे विकेट पर बल्लेबाजी करते वक्त छोटी-छोटी साझेदारी करना आपके लिए अच्छा रहता है लेकिन जब एक साझेदारी बड़ी हो रही हो और ऐसे में विकेट गिर जाए तो आपको फिर से शुरुआत करनी पड़ती है। हम साझेदारी नहीं कर पाए और यही हार का कारण बना।
जब विकेट गिरते हैं तब आप पर दबाव आ जाता है। ऐसे में कई बार आपको बड़े शॉट्स खेलने पड़ते हैं। हम 50 ओवर नहीं खेल पाए, लेकिन धीमे और कम उछाल वाले विकेट में ऐसा होता है। धोनी ने कहा कि ओस ने मैच पर ज्यादा प्रभाव नहीं डाला। लेकिन पिच समय के साथ धीमी होती गई। पिच में थोड़ा दोहरा उछाल था।
पांड्या की बल्लेबाजी के बार में धोनी ने कहा कि पांड्या ने अच्छी कोशिश की लेकिन एक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में विकेट खो बैठे। धोनी ने कहा कि वह समय के साथ सीख जाएगा कि मैच में कब अटैक करना है और मैच को कैसे आखिर तक ले जाना है।