{"_id":"5829b0444f1c1b7b388fdfef","slug":"who-is-the-new-aalu-of-international-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब हुआ खुलासा, लोग इंजमाम को क्यों कहते थे आलू ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब हुआ खुलासा, लोग इंजमाम को क्यों कहते थे आलू
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Nov 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
Inzmam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट की दुनिया में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को आलू के नाम से जाना जाता है। उन्हें उनके मोटापे के कारण दर्शकों ने यह नाम दिया था। लेकिन इस बारे में एक नया खुलासा हुआ है कि इंजमाम को आलू क्यों कहा जाता था।
इंजमाम के बाद कौन बना क्रिकेट का नया 'आलू'!
इंजमाम
1997 में टोरंटो में भारत पाकिस्तान के बीच आयोजित होने वाले सहारा कप के दौरान एक दर्शक ने इंजमाम को आलू कहा था। इंजमाम इस बात से चिढ़ गए। इंजमाम में दर्शक दीर्घा में जाकर उस दर्शक की पिटाई कर दी थी। इसके बाद इंजमाम पर कार्रवाई की गई थी।
इंजमाम के बाद कौन बना क्रिकेट का नया 'आलू'!
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : Getty
लेकिन भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन वीरेंद्र सहवाग ने एक भारतीय क्रिकेटर को आलू नाम दे डाला, इसके बाद कपिल देव ने इंजमाम को आलू नाम दिए जाने को स्पष्ट भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजमाम के बाद कौन बना क्रिकेट का नया 'आलू'!
अश्विन
- फोटो : getty
सहवाग ने रविचंद्रन अश्विन को क्रिकेट का आलू करार देते हुए कहा कि अश्विन क्रिकेट के मैदान पर अपने आपको हर परिस्थिति के अनुरूप ढाल लेते हैं। सहवाग ने कहा जिस तरह आलू हर सब्जी के साथ सेट हो जाता है। उसी तरह अश्विन मैच और परिस्थितियों के अनुरूप प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
इंजमाम के बाद कौन बना क्रिकेट का नया 'आलू'!
आर अश्विन
- फोटो : getty
अश्विन यदि गेंदबाजी में असफल रहते हैं तो बल्लेबाजी से उसकी भरपाई कर देते हैं। इस कारण हर वक्त मैच में उनकी उपयोगिता बनी रहती है। वह ओपनिंग गेंदबाजी से लेकर किसी भी क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी कर सकते हैं।