{"_id":"65697222d3a56e938a005a93","slug":"who-is-team-india-new-star-sai-sudharsan-solid-technique-ipl-gujarat-titans-family-india-tour-of-south-africa-2023-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Who is Sai Sudharsan?: बड़े मैच के प्लेयर माने जाते हैं सुदर्शन, 22 साल की उम्र में अपनी तकनीक का लोहा मनवाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Who is Sai Sudharsan?: बड़े मैच के प्लेयर माने जाते हैं सुदर्शन, 22 साल की उम्र में अपनी तकनीक का लोहा मनवाया
Fri, 01 Dec 2023 11:12 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:12 AM IST
सार
चयनकर्ताओं ने जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाला फैसला लिया है वह वनडे टीम को लेकर ही है। कुछ नए चेहरे शामिल किए गए हैं। वहीं, रिंकू को टी20 के साथ वनडे टीम में भी शामिल किया गया। साई सुदर्शन भारत के नए चेहरे हैं।
विज्ञापन
साई सुदर्शन को वनडे टीम में शामिल किया गया है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। इस दौरे पर टीम इंडिया तीन टी20, तीन वनडे और तीन टेस्ट मैच खेलेगी। पहला मैच 10 दिसंबर को (टी20) खेला जाएगा। वहीं, वनडे सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से होगी। भारतीय चयनकर्ताओं ने वनडे टीम में काफी बदलाव किए हैं। वनडे विश्व कप 2023 में खेलने वाले सिर्फ तीन खिलाड़ी इस वनडे टीम में हैं। इनमें श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और कुलदीप यादव शामिल हैं।
वहीं, कुछ नए चेहरों की भी टीम में एंट्री हुई है। साई सुदर्शन को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जबकि रिंकू सिंह को अब टी20 के साथ-साथ वनडे में भी मौका दिया गया है। रजत पाटीदार की भारतीय वनडे टीम में वापसी हुई है। हालांकि, कई बार भारतीय टीम में रहने के बावजूद वह अब तक डेब्यू नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
वहीं, कुछ नए चेहरों की भी टीम में एंट्री हुई है। साई सुदर्शन को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जबकि रिंकू सिंह को अब टी20 के साथ-साथ वनडे में भी मौका दिया गया है। रजत पाटीदार की भारतीय वनडे टीम में वापसी हुई है। हालांकि, कई बार भारतीय टीम में रहने के बावजूद वह अब तक डेब्यू नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
साई सुदर्शन का शानदार प्रदर्शन
साई सुदर्शन
- फोटो : IPL/BCCI
चयनकर्ताओं ने जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाला फैसला लिया है वह वनडे टीम को लेकर ही है। शुभमन गिल को वनडे स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ के साथ साई सुदर्शन या रजत पाटीदार ओपनिंग करते दिख सकते हैं। वहीं, मध्यक्रम में संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और कप्तान केएल राहुल खेलते दिख सकते हैं। रिंकू सिंह को मैच फिनिशर की भूमिका मिल सकती है। सुदर्शन को मौका ऐसे ही नहीं मिला है। यह उनकी पिछले काफी समय की मेहनत और कठिन परिश्रम का नतीजा है। 22 साल की उम्र में ही इस खिलाड़ी ने अपनी तकनीक और टेम्परामेंट का लोह मनवाया है। आईपीएल हो या तमिलनाडु प्रीमियर लीग या फिर घरेलू टूर्नामेंट सुदर्शन ने हर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
गुजरात के लिए शानदार प्रदर्शन
साई सुदर्शन
- फोटो : IPL/BCCI
सुदर्शन सबसे पहली बार 2022 आईपीएल के दौरान चर्चा में आए थे। उस सीजन उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए सिर्फ पांच मैच खेले थे, लेकिन 36.25 की औसत और 127.19 के स्ट्राइक रेट से 145 रन बनाए थे। इसमें एक अर्धशतक शामिल था। ऐसे में गुजरात ने उन्हें रिटेन किया था और 2023 में भी उनका शानदार फॉर्म जारी रहा। 2023 आईपीएल में उन्होंने आठ मैचों में 51.71 की बेहतरीन औसत और 141.40 के शानदार स्ट्राइक रेट से 362 रन बनाए। इनमें तीन अर्धशतक शामिल रहा। आईपीएल 2023 के फाइनल में कठिन परिस्थितियों में सुदर्शन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 96 रन की पारी खेली थी और अपनी टीम को अच्छे टोटल तक पहुंचाया था। हालांकि, उनकी टीम फाइनल नहीं जीत सकी थी, लेकिन सुदर्शन ने सभी का दिल जरूर जीता था।
सुदर्शन का बैटिंग स्टाइल शानदार
साई सुदर्शन
- फोटो : IPL/BCCI
सुदर्शन की खास बात यह है कि वह आज कल के स्टाइल वाले बल्लेबाज नहीं हैं, जिनके पास अनऑर्थोडॉक्स शॉट हों। वह पुराने समय के बल्लेबाजों की तरह हैं, जो क्लासिक शॉट्स से रन बटोरने में विश्वास रखते हैं। शुरू में सुदर्शन अपनी पारी को जमाने में समय लेते हैं और एक बार पिच को पढ़ने के बाद खुलकर अपने शॉट्स लगाते हैं। इसका उदाहरण है कि 2022 आईपीएल में सुदर्शन ने 14 चौके और तीन छक्के लगाए थे, जबकि 2023 में उन्होंने 33 चौके और 12 छक्के लगाए। वह दो सीजन मिलाकर आईपीएल में 13 मैचों में 46.09 की औसत और 137.03 के स्ट्राइक रेट से 507 रन बना चुके हैं। इनमें चार अर्धशतक शामिल हैं। सुदर्शन ने ओवरऑल टी20 में 31 मैचों में 37.53 की औसत और 125.61 के स्ट्राइक रेट से 976 रन बनाए हैं।
सुदर्शन का घरेलू टूर्नामेंट में रिकॉर्ड
साई सुदर्शन और एन जगदीशन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में तो उनका रिकॉर्ड और भी जबरदस्त है। 22 साल की उम्र में ही सुदर्शन 22 लिस्ट-ए मैच खेल चुके हैं और 65.05 की औसत और करीब 100 के स्ट्राइक रेट से 1236 रन बना चुके हैं। इनमें छह शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 11 फर्स्ट क्लास मैचों में सुदर्शन 43.63 की औसत से 829 रन बना चुके हैं। इनमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। अभी जारी 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में सुदर्शन चार मैचों की तीन पारियों में 49.33 की औसत से 148 रन बना चुके हैं। इसमें एक शतक शामिल है।
इमर्जिंग एशिया कप 2023 में ओपनिंग कर चुके
सुदर्शन इस साल हुए इमर्जिंग एशिया कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे और उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग भी की थी। इस टूर्नामेंट में उन्होंने पांच मैचों की पांच पारियों में 73.33 की औसत और 99.10 के स्ट्राइक रेट से 220 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन का नाम तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) से चमका था। वे टीएनपीएल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने लाइका कोवई किंग्स के लिए आठ पारियों में 71.60 की औसत और 143.77 की स्ट्राइक रेट से 358 रन बनाए थे। इसके बाद ही उन्हें 2022 के मेगा ऑक्शन में 20 लाख रुपये में गुजरात ने खरीदा था। हालांकि, उनका प्रदर्शन करोड़ों में बिकने वाले कई खिलाड़ियों से बेहतर रहा है।
सुदर्शन का है स्पोर्ट्स बैकग्राउंड
साई सुदर्शन के परिवार में खेलों के प्रति काफी जुनून है। उनके पिता भारद्वाज एथलीट थे। उन्होंने भारत के लिए साउथ एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं, उनकी मां उषा भारद्वाज ने तमिलनाडु के लिए वॉलीबॉल खेला है। सुदर्शन बचपन से ही ज्यादा रन बनाने के लिए जाने जाते थे। वे अंडर-10 चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया-ए के लिए 2019-20 में यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग कर चुके हैं। मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा, लखनऊ सुपर जाएंट्स के रवि बिश्नोई और भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान रहे प्रियम गर्ग उस टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं।