फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Who is Sachin favorite footballer did Arjun ever get out Tendulkar gave funny answers

Sachin Tendulkar: कौन हैं सचिन के फेवरेट फुटबॉलर, क्या अर्जुन ने कभी आउट किया? तेंदुलकर ने दिए मजेदार जवाब

Sat, 22 Apr 2023 04:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 22 Apr 2023 04:12 PM IST
सार

सचिन तेंदुलकर ने अपने 50वें जन्मदिन से तीन दिन पहले शुक्रवार (21 अप्रैल) को ट्विटर पर फैंस से बात की। उन्होंने समर्थकों के सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन
Who is Sachin favorite footballer did Arjun ever get out Tendulkar gave funny answers
सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

सचिन तेंदुलकर दो दिन बाद सोमवार (24 अप्रैल) को 50 साल के हो जाएंगे। इस महानतम बल्लेबाज ने जन्मदिन से तीन दिन पहले शुक्रवार (21 अप्रैल) को ट्विटर पर फैंस से बात की। उन्होंने समर्थकों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान सचिन ने बताया कि उनके पसंदीदा फुटबॉल खिलाड़ी अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी हैं। मेसी ने पिछले साल के अंत में अपनी कप्तानी में देश को विश्व कप दिलाया था।
विज्ञापन


सचिन से एक फैन ने पूछा, ''आपके पसंदीदा फुटबॉलर कौन हैं?'' इस पर तेंदुलकर ने कुछ नहीं लिखा। उन्होंने बस मेसी की तस्वीर शेयर की। इसमें अर्जेंटीना के कप्तान विश्व कप ट्रॉफी को चूम रहे हैं। अर्जेंटीना ने फाइनल में फ्रांस को हराया था। वह तीसरी बार विश्व कप जीतने में सफल रहा।
विज्ञापन


सचिन जैसा रहा मेसी का सफर!
मेसी की कप्तानी में 2014 में टीम फाइनल में हार गई थी। 2018 में वह फाइनल तक नहीं पहुंच पाई। 2022 में अर्जेंटीना ने गलती नहीं की और टूर्नामेंट को जीत लिया। तेंदुलकर भी एक बार 2003 में विश्व कप फाइनल हारे थे। उसके बाद 2007 में फाइनल तक नहीं पहुंच पाए थे। फिर 2011 में उन्हें खिताब जीतने में सफलता मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अर्जुन से जुड़ा था यह सवाल
एक फैन ने पूछा- क्या अर्जुन ने कभी आपको आउट किया है? इस पर सचिन ने कहा- हां, एक बार लॉर्ड्स में, लेकिन अर्जुन को याद मत दिलाइएगा।



विराट से जुड़ा सवाल
एक फैन ने तेंदुलकर और विराट कोहली की तस्वीर शेयर कर पूछा- इस समय आप कोहली को क्या बता रहे थे? दरअसल, यह तस्वीर उस समय की है जब सचिन विश्व कप 2011 के फाइनल में लसिथ मलिंगा की गेंद पर आउट होने के बाद पवेलियन लौट रहे थे और विराट कोहली मैदान में प्रवेश कर रहे थे। सचिन ने इस फोटो से जुड़े सवाल पर कहा, ''अब भी बॉल थोड़ा स्विंग हो रहा है।''






चेपक स्टेडियम और बिरयानी है पसंद
सचिन ने फैंस से चैट के दौरान बताया कि वानखेड़े स्टेडियम के अलावा भारत में उन्हें चेपक स्टेडियम में खेलना काफी पसंद है। वहीं, 'चिट मिल' के बारे में पूछे जाने पर तेंदुलकर ने बिरयानी का नाम लिया। संयोग कि बात है कि उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी चिकन और मटन बिरयानी काफी पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed