केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में किसान आंदोलन तेज होता जा रहा है। पिछले ढाई महीने से अलग-अलग क्षेत्र के किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच इस मामले में 11 दौर की वार्ता भी हो चुकी है जो सफल नहीं हुई है। इन सबके बीच बुधवार को अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका रिहाना द्वारा किए गए ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हो गया।
2 of 7
प्रज्ञान ओझा और रिहाना
- फोटो : Social Media
रिहाना ने एक रिपोर्ट शेयर करते हुए किसानों के समर्थन में पोस्ट किया। इसके बाद एक वर्ग ने जहां उनकी तारीफ की तो दूसरे वर्ग ने भारत के अंदरूनी मामलों में दखल देने के लिए उनकी आलोचना भी की। यही नहीं देर शाम तक कप्तान विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, कोच रवि शास्त्री समेत कई क्रिकेटरों ने भी रिहाना का नाम लिए बिना उनकी आलोचना की।
3 of 7
रिहाना
- फोटो : twitter@windiescricket
बता दें कि रिहाना भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की मशहूर कैरेबियाई गायिका हैं लेकिन उनका क्रिकेट से भी खास नाता है। उनके वेस्टइंडीज के कई क्रिकेटरों के साथ अच्छे रिश्ते हैं और उन्होंने कैरेबियाई टीम को कई मौकों पर सपोर्ट भी किया है।
4 of 7
रिहाना
- फोटो : twitter@WindiesCricket
32 वर्षीय रिहाना कैरेबियाई क्रिकेटर क्रेग ब्रेथवेट के साथ एक ही स्कूल में थीं तो कार्लोस ब्रेथवेट की क्लासमेट रहीं। 2019 में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ मैच में रिहाना वेस्टइंडीज की टीम का समर्थन करने स्टेडियम भी पहुंची थी। यहां उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ वक्त बिताया थे और साथ में तस्वीरें भी भी खिंचवाई थी।
बता दें कि रिहाना और वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट ने बारबाडोस के कोम्बरमेरे स्कूल में पढ़ाई की। यहां दोनों ने पहली से लेकर चौथी क्लास तक एक साथ पढ़ाई की। 2019 के वर्ल्ड कप के दौरान रिहाना अपने स्कूल के इस दोस्त को चीयर करने स्टेडियम पहुंची थीं। कार्लोस और रिहाना अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करते रहते हैं और खिंचाई भी करते हैं। कार्लोस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह डांस फेस ऑफ में रिहाना को हरा सकते हैं। जिस स्कूल में रिहाना और कार्लोस पढ़े हैं, उस स्कूल से वेस्टइंडीज कई क्रिकेटर निकले हैं।