ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में आखिरी टेस्ट मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने वाली टीम इंडिया एक नई श्रृंखला के लिए तैयार है। हालांकि इस बार टीम के लिए सब कुछ नया होगा, जैसा की खुद उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे कह चुके हैं कि ऑस्ट्रेलिया में जीत अब पुरानी बात हो गई है और अब हमें इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम का सामना करना है।
INDvENG: चेन्नई टेस्ट में किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलामी बल्लेबाजी में टीम में शायद ही कोई बदलाव हो और एक बार फिर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी पारी की शुरुआत करते दिखे। वहीं मध्यक्रम में कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे का खेलना भी तय है।
चेन्नई की पिच स्पिनर को मदद करती है और गेंद यहां काफी घूमती है तो इसे ध्यान में रखते हुए ऋषभ पंत की जगह ऋद्धिमान साहा को बतौर विकेटकीपर उतारा जा सकता है। बल्लेबाजी में भले ऋषभ पंत ज्यादा बेहतर हैं लेकिन विकेटकीपिंग में साहा ज्यादा दमदार हैं।
इनके अलावा स्पिन डिपार्टमेंट में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (अगर फिट रहे) तो की जगह पक्की है। वहीं अनुभव के आधार पर गेंदबाजी ऑलराउंडर अक्षर पटेल को वाशिंगटन सुंदर पर तवज्जो दी सकती है। उनके साथ ही कुलदीप यादव भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। तेज गेंदबाजी में अनुभवी जसप्रीत बुमराह का खेलना जहां तय है तो वहीं फिट रहने पर इशांत शर्मा की भी जगह लगभग पक्की है।
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा
ऑलराउंडर: अक्षर पटेल
विकेटकीपर: ऋद्धिमान साहा
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा
संभावित एकादश:
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, अक्षर पटेल, ऋद्धिमान साहा, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा