{"_id":"5e159ce08ebc3e87cc2f2011","slug":"who-is-prasidh-krishna-why-did-virat-kohli-mention-his-name-after-india-beat-sri-lanka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर कौन हैं प्रसिद्ध कृष्णा, जिन्हें विराट कोहली ने बताया वर्ल्ड टी-20 के लिए ’सरप्राइज पैकेज’","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिर कौन हैं प्रसिद्ध कृष्णा, जिन्हें विराट कोहली ने बताया वर्ल्ड टी-20 के लिए ’सरप्राइज पैकेज’
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 09 Jan 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली और प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2015 में बांग्लादेश 'A' भारत दौरे पर आई थी। सामने थी कर्नाटक की टीम। इस मैच में 19 वर्षीय प्रसिद्ध कृष्णा ने पांच विकेट चटकाए थे। दुनिया के सामने यह पहला मौका था, जब प्रसिद्ध को प्रसिद्धी मिली, इसके पहले यह गेंदबाज कर्नाटक प्रीमियर लीग में अपना खेल दिखा चुका था। 2018 में आईपीएल का बुलाया आया। कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए इस खिलाड़ी ने नई गेंद संभाली और सभी को प्रभावित भी किया। शायद यही कारण था कि इंदौर टी-20 में श्रीलंका को हराने के बाद जब विराट ने प्रसिद्ध कृष्णा का नाम लिया तो क्रिकेट फैंस को ज्यादा आश्चर्य नहीं हुआ क्योंकि उन्हें मालूम था कि इस गेंदबाज के अंदर कितना पोटास है।
2 of 7
प्रसिद्ध कृष्णा
भारतीय कप्तान ने मंगलवार रात जीत के बाद संकेत दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा टी-20 विश्व कप में ‘सरप्राइज पैकेज’ हो सकते हैं। हालांकि यह देखना होगा कि इस तेज गेंदबाज को न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारत की सीनियर टीम में जगह मिलती है या नहीं क्योंकि वह इस देश के दौरे पर जाने वाली भारत 'ए' टीम का हिस्सा नहीं हैं।
3 of 7
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : ट्विटर
कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की सात विकेट से जीत के बाद कहा, ‘आपको देखना होगा कि गेंदबाजी कौशल के मामले में कौन से खिलाड़ी समान हैं और आप सीनियर खिलाड़ी को चुनते हैं। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में एक खिलाड़ी सरप्राइज पैकेज होगा, ऐसा खिलाड़ी जो तेज गति और उछाल के साथ गेंदबाजी कर सकता है। प्रसिद्ध कृष्णा ने घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा किया है। इन गेंदबाजों की सभी प्रारूपों में मौजूदगी शानदार है। विश्व कप को देखते हुए हमारे पास पर्याप्त विकल्प हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : ट्विटर
भुवनेश्वर कुमार (स्पोर्ट्स हर्निया) और दीपक चाहर (स्ट्रेस फ्रेक्चर) लंबे समय के लिए बाहर हो गए हैं और भारत को अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जरूरत है। 2018 के इंग्लैंड दौरे पर भारत ए टीम का हिस्सा रहे कृष्णा के पास वर्ल्ड टी-20 टीम में जगह बनाने का अच्छा मौका है। कृष्णा ने विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय एकदिवसीय टूर्नामेंट में 19 विकेट चटकाए थे, लेकिन टी-20 में उनका इकॉनामी रेट 8.66 है।
विज्ञापन
5 of 7
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : ट्विटर
कोहली मंगलवार को हुए मैच के नतीजे और टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘यह बेहतरीन प्रदर्शन था और इसी तरह हम हर श्रृंखला में आगे बढ़ना चाहते हैं। नवदीप (सैनी) ने शानदार प्रदर्शन किया।’ युवा तेज गेंदबाज सैनी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए। उन्होंने कहा, ‘उसने एकदिवसीय क्रिकेट में अच्छा किया है और टी-20 में जसप्रीत, भुवी और शारदुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। यह टीम के लिए काफी अच्छा संकेत है।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।