{"_id":"68d9084f5cc2114e900873e7","slug":"who-is-mithun-manhas-bcci-new-president-former-jammu-and-kashmir-cricketer-career-full-details-2025-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mithun Manhas: कौन हैं मिथुन मनहास? जम्मू-कश्मीर के इस पूर्व क्रिकेटर को मिली बीसीसीआई अध्यक्ष की जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mithun Manhas: कौन हैं मिथुन मनहास? जम्मू-कश्मीर के इस पूर्व क्रिकेटर को मिली बीसीसीआई अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Sun, 28 Sep 2025 03:35 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:35 PM IST
सार
Who Is Mithun Manhas : 45 वर्षीय मिथुन मनहास का क्रिकेट करियर लंबा और सफल रहा है। उन्होंने 1997/98 सीजन में दिल्ली से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि, भारतीय टीम में उन्हें जगह नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
मिथुन मनहास
- फोटो : Instagam
विस्तार
पूर्व क्रिकेटर मिथुन मनहास बीसीसीआई के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। रविवार को बोर्ड की वार्षिक आम बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। दिल्ली से खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पूर्व बल्लेबाज मिथुन मनहास पर बैठक में सहमति बनी। यह पद पिछले महीने रोजर बिन्नी के कार्यकाल समाप्त होने के बाद से खाली था। यह पहली बार है, जब जम्मू-कश्मीर से कोई खिलाड़ी इस पद के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
घरेलू क्रिकेट के स्टार रहे मनहास
45 वर्षीय मिथुन मनहास का क्रिकेट करियर लंबा और सफल रहा है। उन्होंने 1997/98 सीजन में दिल्ली से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि, भारतीय टीम में उन्हें जगह नहीं मिल सकी क्योंकि उस दौर में सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज बल्लेबाज टीम का हिस्सा थे।
इसके बावजूद, मनहास घरेलू क्रिकेट में बड़े खिलाड़ी के रूप में स्थापित हुए। उन्होंने दिल्ली रणजी टीम की कप्तानी भी की और शुरुआती दिनों में विराट कोहली ने उनके नेतृत्व में खेला। 2007-08 रणजी सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 921 रन बनाए और उनका औसत 57.56 का रहा। उसी सीजन में दिल्ली ने खिताब जीता था।
2015 में मनहास अपने गृहनगर जम्मू-कश्मीर लौट आए। उनके फर्स्ट क्लास करियर में 157 मैच, 9714 रन, और 27 शतक शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने 130 लिस्ट ए मैचों में 4126 रन और 91 टी20 मैचों में 1170 रन बनाए।

IPL करियर
मिथुन मनहास को 2008 में पहले आईपीएल सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने खरीदा था। वे 2010 तक टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया और 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेला। आईपीएल में मनहास ने कुल 55 मैच खेले और 514 रन बनाए। उनका औसत 22.34 का रहा। मनहास का स्ट्राइक रेट 109.36 का रहा।

कोचिंग करियर
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मनहास ने कोचिंग में हाथ आजमाया। उन्हें 2017 में पंजाब किंग्स का असिस्टेंट कोच बनाया गया। इसके बाद वे बांग्लादेश अंडर-19 टीम के बैटिंग कंसल्टेंट बने। दो साल तक वहां काम करने के बाद वे आईपीएल में वापस लौटे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़ गए। बीसीसीआई अध्यक्ष चुने जाने से पहले मनहास गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच रहे। अब उनके सामने भारतीय क्रिकेट को और ऊंचाइयों पर ले जाने की जिम्मेदारी है।