फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Who is Kartik Sharma? From a 15-km Daily Grind to a ₹14.20 Crore CSK Deal, IPL’s Costliest Uncapped Star

कौन हैं कार्तिक शर्मा?: प्रैक्टिस के लिए रोज 15 किमी का सफर तय किया, रात में पिता कराते थे बल्लेबाजी अभ्यास

Wed, 17 Dec 2025 08:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Dec 2025 08:23 AM IST
सार

हर क्रिकेटर की तरह कार्तिक शर्मा का भी सपना है कि वह एक दिन देश के लिए खेले। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और अनुशासन को अपना हथियार बनाया है।

विज्ञापन
Who is Kartik Sharma? From a 15-km Daily Grind to a ₹14.20 Crore CSK Deal, IPL’s Costliest Uncapped Star
कार्तिक शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2026 की नीलामी में राजस्थान के भरतपुर से निकले 19 वर्षीय कार्तिक शर्मा ने इतिहास रच दिया। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में खरीदकर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी बना दिया। कुछ ही मिनट पहले इसी कीमत पर खरीदे गए प्रशांत वीर की बराबरी करते हुए कार्तिक ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और प्रतिभा उम्र नहीं देखती। सिक्स-हिटिंग क्षमता और विकेटकीपिंग स्किल्स के कारण कार्तिक पर कई फ्रेंचाइजियों की नजर थी, लेकिन आखिरी बाजी CSK ने मारी।
विज्ञापन

ट्रायल से टॉप डील तक
कार्तिक शर्मा सिर्फ विस्फोटक बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक सक्षम विकेटकीपर भी हैं। यही वजह है कि आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया था। 2023 में भी राजस्थान और पंजाब ने उन्हें आजमाया था, लेकिन तब कम उम्र और रणजी अनुभव की कमी उनके आड़े आ गई। इस बार घरेलू क्रिकेट में निरंतर प्रदर्शन और मैच-फिनिशिंग क्षमता ने कहानी बदल दी और नीलामी में CSK ने बड़ा निवेश कर भविष्य की नींव रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 किलोमीटर का रोजाना संघर्ष
हर क्रिकेटर की तरह कार्तिक शर्मा का भी सपना है कि वह एक दिन देश के लिए खेले। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और अनुशासन को अपना हथियार बनाया है। कार्तिक के पिता बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का खर्च चलाते हैं। कार्तिक रोजाना बस से करीब 15 किलोमीटर का सफर तय कर एसआर क्रिकेट अकादमी पहुंचते हैं। वहां वह प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे अभ्यास करते हैं। प्रैक्टिस के दौरान कार्तिक तेज रफ्तार बॉलिंग मशीन से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से डाली गई करीब 400 गेंदों को बाउंड्री के बाहर भेजने का अभ्यास करते हैं। इतना ही नहीं, रात के समय भी उनके पिता खुद बॉलिंग मशीन के जरिए उन्हें अभ्यास कराते हैं। यही निरंतर मेहनत कार्तिक को बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
विज्ञापन

अंडर-14 से रणजी तक तेज तरक्की
कार्तिक ने कम उम्र में ही पहचान बना ली थी। अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के साथ उन्होंने एनसीए का अनुभव भी हासिल किया। 18 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी के लिए चुने जाने के साथ ही वह भरतपुर के सबसे कम उम्र के रणजी खिलाड़ी बने। उत्तराखंड के खिलाफ देहरादून में खेला गया मुकाबला उनके करियर का अहम पड़ाव रहा।

घरेलू क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड
घरेलू क्रिकेट में कार्तिक के आंकड़े उनकी क्षमता बयान करते हैं। वीनू मांकड़ ट्रॉफी में 500 रन और कूच बिहार ट्रॉफी में 181 रनों की तूफानी पारी—ये प्रदर्शन चयनकर्ताओं के लिए मजबूत संदेश थे। टी20 में 12 मैचों में 164 के स्ट्राइक रेट से 334 रन और 28 छक्के उनकी आक्रामक सोच और क्लीन हिटिंग का प्रमाण हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान को नॉकआउट तक पहुंचाने में उनकी फिनिशिंग निर्णायक रही।

बड़ी हस्तियों की मुहर
कार्तिक सिर्फ आंकड़ों के खिलाड़ी नहीं हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन और भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन जैसी दिग्गज हस्तियों की सराहना उन्हें मिली है। जेएसडब्ल्यू ग्रुप का समर्थन भी उनके विकास में अहम रहा। यही वजह है कि फ्रेंचाइजियों ने उन्हें तैयार पैकेज के तौर पर देखा।

धोनी के उत्तराधिकारी की चर्चा क्यों?
CSK का 14.20 करोड़ का दांव यूं ही नहीं। विकेटकीपर-बल्लेबाज़, शांत स्वभाव, दबाव में मैच फिनिश करने की काबिलियत। ये खूबियां स्वाभाविक तौर पर महेंद्र सिंह धोनी से तुलना की वजह बनती हैं। 19 साल की उम्र में यह तुलना जल्दबाजी हो सकती है, लेकिन CSK की रणनीति साफ है: भविष्य के लीडर को आज तैयार करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed