{"_id":"540d8f8d681462dd4c4009e40a3420e9","slug":"where-is-sachin-master-not-met-kambli-after-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां हैं सचिन? दोस्त कांबली से मिलने अब तक नहीं पहुंचे!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कहां हैं सचिन? दोस्त कांबली से मिलने अब तक नहीं पहुंचे!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 30 Nov 2013 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में भर्ती विनोद कांबली को देखने उनके बालसखा सचिन तेंदुलकर अभी तक अस्पताल नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
एक समय दोस्ती के लिए सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की मिसाल दी जाती है। लेकिन बीते कुछ साल में दोनों के बीच रिश्तों में तल्खी आ गई है।
सचिन ने इसी महीने अंतिम टेस्ट मैच के बाद विदाई भाषण में विनोद कांबली का जिक्र तक नहीं किया था। इसके अलावा विदाई पार्टी में भी तेंदुलकर ने उन्हें बुलाया तक नहीं था।
विज्ञापन
शायद कांबली अपने बचपन के 'दोस्त' की बेरुखी से आहत थे। वह कल जब कार चला रहे थे उसी वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कांबली के मुंबई के लीलीवती अस्पताल की आईसीयू में भर्ती के 24 घंटे से ज्यादा का वक्त हो चुका है और सचिन तेंदुलकर उनसे मिलने अब तक अस्पताल नहीं गए हैं।
जबकि सचिन कल शाम में एक कंपनी के विज्ञापन के लिए मुंबई में ही मौजूद थे।