फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   When yuvraj singh meet csk skipper MS dhoni

जब पिता के बोल के बाद पहली बार मिले युवराज और धोनी

Sat, 11 Apr 2015 08:39 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 11 Apr 2015 08:39 AM IST
विज्ञापन
When yuvraj singh meet csk skipper MS dhoni

आईपीएल-8 में युवराज सिंह एक बार फिर एक नई टीम से खेल रहे हैं और इस बार उनकी नई टीम है दिल्ली डेयरडेविल्स। दिल्ली ने उन्हें 16 करोड़ रुपए में खरीदा है।

विज्ञापन


युवराज सिंह के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह मैच दोहरी चुनौती वाला था, पहला खुद को अभी भी कीमती बल्लेबाज के रूप में साबित करना और दूसरा पिता योगराज के बयान के बाद भारतीय वनडे टीम के कप्तान धोनी के साथ अपने संबंध मधुर बनाए रखना। हालांकि वह बल्लेबाजी में नाकाम तो रह गए लेकिन मैच के बाद वह धोनी के साथ अपने पुराने अच्छे दिनों को इस बार भी कायम रखने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


पिता योगराज सिंह के धोनी पर कई विवादास्पद बयान देने के बाद पहली बार युवराज सिंह और धोनी के बीच कल रात मैदान पर मुलाकात हुई।

नई टीम बनाई फिर भी हार से हुई शुरुआत

When yuvraj singh meet csk skipper MS dhoni

चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली डेयरडेविल्स दोनों ही टीमों का इस सत्र में पहला मुकाबला था और उम्मीद के मुताबिक मुकाबला बेहद कांटे का भी रहा। अंतिम गेंद पर दिल्ली जीत के लिए जरूरी एक रन नहीं बना सका और उसे मुकाबला गंवाना पड़ गया। दिल्ली की शुरुआत इस बार भी खराब रही।

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन ही बना सकी।

दिल्ली ने इस बार शानदार प्रदर्शन के लिए बिल्कुल नई टीम तैयार की है लेकिन उसकी शुरुआत हार से हुई।

चेन्नई की टीम ने लगाया ऐसा 'छक्का'

When yuvraj singh meet csk skipper MS dhoni

आईपीएल क्रिकेट में ऐसा छठी बार हुआ है जब चेन्नई ने 150 या उससे कम का स्कोर करने के बाद अपने लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया। हालांकि इस मामले में वह कोलकाता नाइटराइडर्स से पीछे है क्योंकि इस टीम ने यह कारनामा 7 बार किया है।

वहीं चेन्नई के कप्तान और विकेटकीपर धोनी ने आईपीएल में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने अब तक कुल 67 शिकार किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब किंग्स इलेवन के पूर्व कप्तान एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

विज्ञापन

युवराज के आउट होने के बाद धोनी ने उन्हें देखा तक नहीं!

When yuvraj singh meet csk skipper MS dhoni
चेन्नई के कप्तान और दिल्ली के नए बल्लेबाज युवराज सिंह से मुलाकात पर सभी की निगाहें टिकी थीं कि दोनों का सामना आपस में होता है या नहीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को खराब शुरुआत के बाद धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह से आस थी कि वो कुछ बेहतर करेंगे जिससे टीम मैच में बनी रहे लेकिन वह कोई कमाल नहीं कर सके और सस्ते में आउट हो गए।

छठे नंबर पर आए युवराज ने खेले सिर्फ 6 गेंद

When yuvraj singh meet csk skipper MS dhoni

व‌िकेटों के पतन के बाद भी युवराज सिंह को रोके रखा गया कि वह बाद में काम आएंगे और इस लिहाज से उन्हें छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा गया लेकिन 6 गेंद में 9 रन बनाकर कैच आउट हो गए‍। वह आउट होकर जब पवेलियन जा रहे थे तो धोनी ने उनकी तरफ देखा भी नहीं। तब ऐसा लगा कि दोनों के बीच नाराजगी बनी हुई है।

मैच के बाद जब मिले ये बड़े सितारे

When yuvraj singh meet csk skipper MS dhoni

हालांकि ये सारे कयास उस समय खत्‍म हो गए जब मैच के बाद दोनों दिग्गज खिलाड़ी आपस में मिले और हंसी-मजाक करते दिखे। युवराज ने पहले ‌ही अपने पिता की उन बातों से किनारा कर लिया था जिसमें उन्होंने धोनी पर गंभीर आरोप लगाए और उनकी बर्बादी का श्राप भी दे दिया था।

वैसे बताते चले कि कुछ साल पहले तक धोनी और युवराज एक अच्छे दोस्‍त थे और अभी भी हैं ऐसा दोनों की ओर से कहा जाता रहा है, लेकिन उनके अंदर क्या है ये तो वही बता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed