{"_id":"570d10c14f1c1b45034a6ab8","slug":"when-chris-gayle-out-at-his-4th-ball","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी गेंद पर कोहली ने चौके से खोला खाता तो गेल हो गए बोल्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चौथी गेंद पर कोहली ने चौके से खोला खाता तो गेल हो गए बोल्ड
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
क्रिस गेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-9 के चौथे मैच में पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) की पारी की शुरुआत करने कप्तान विराट कोहली और क्रिस गेल आए तो दोनों के साथ चौथी गेंद पर एक अजीब सा इत्तेफाक हुआ।
विज्ञापन
एक बल्लेबाज के लिए मैच में उनकी खेली गई चौथी गेंद खाता खोलने का सबब बनी तो दूसरे के लिए यही चौथी गेंद विकेट उखाड़ ले गई।
हुआ यूं कि पारी का पहला गेंद क्रिस गेल खेलने उतरे तो आशीष नेहरा की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना स्ट्राइक चेंज कर लिया। इसके बाद अगली 3 गेंदों पर नेहरा ने कोहली को खूब परेशान किया और एक रन भी बनाने नहीं दिया। फिर इस ओवर में अपनी चौथी गेंद पर कोहली ने चौका लगाकर अपना खाता खोल ही लिया।
विज्ञापन
बंगलुरू में मैच में कोहली के चौके से खाता खोलने के बाद दर्शकों को उम्मीद थी कि अब गेल का भी बल्ला चलेगा, लेकिन पारी के दूसरे ओवर (भुवनेश्वर कुमार) में पहली गेंद पर भी रन बनाने से नाकाम रहने के बाद गेल को उम्मीद थी कि वह अगली गेंद पर बड़ा शॉट लगाएंगे, लेकिन भुवी की लेग की दिशा में बाहर जाती गेंद को ठीक से खेल नहीं सके और कोई रन नहीं बना। यह गेंद गेल के पैड के ऊपरी हिस्से को छूते हुई विकेट से जा टकराई।
विज्ञापन
अपना विकेट उखड़ता देख गेल को विश्वास ही नहीं हुआ, क्योंकि उन्हें अंदाजा था कि गेल लेग की दिशा में वाइड जा रही है, लेकिन इस कमाल की गेंद ने उनका विकेट उखाड़ दिया।
भुवी के लिए यह सफलता इस मायने में भी खास रही क्योंकि पिछले सत्रों में उन्होंने इस कैरेबियाई बल्लेबाज को 54 गेंद डाली जिस पर उन्होंने 89 रन बनाए थे लेकिन एक बार भी उनका विकेट नहीं ले सके थे। इस तरह से 55वें गेंद पर भुवी को यह बड़ी सफलता मिली।
एबी डीविलियर्स और कप्तान कोहली के बीच 157 रनों की साझेदारी हुई। डीविलियर्स ने 42 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्के की मदद से 82 रनों की जोरदार पारी खेली जबकि कोहली ने 51 गेंदो में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 75 रन बनाए।