फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   when Captain cool dhoni hits bangaladeshi bowler!

'कैप्टन कूल' धोनी ने खोया आपा तो मिला बड़ा दंड

Fri, 19 Jun 2015 09:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 19 Jun 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
when Captain cool dhoni hits bangaladeshi bowler!

ढाका के शेरे-बंगाल स्टेडियम में बारिश से खेल रुकने के बाद जब खेल शुरू हुआ तो टीम इंडिया के गेंदबाज बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में कामयाब रहे, लेकिन धीरे-धीरे मेजबान टीम के बल्लेबाज अपनी लय में लौटने में सफल हो गए और अपनी टीम को पहली बार भारत के खिलाफ 300 के पार पहुंचा दिया।

विज्ञापन


बांग्लादेश ने इस मैदान पर पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ वनडे में 300 से ज्यादा का स्कोर किया था। भारत 308 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत से ही संघर्ष करता दिखा। हालांकि इसके लिए बांग्लादेश के गेंदबाजों खासकर अपना पहला वनडे खेल रहे मुस्ताफिजुर रहमान ने भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। उनकी गेंदबाजी इस कदर खतरनाक रही कि इस युवा गेंदबाज से भारतीय बल्लेबाज खुन्नस तक खाने लगे।
विज्ञापन


हालांकि ऐसा नहीं है कि भारत शुरू से ही संकट में था टीम को शिखर धवन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 16 ओवर में 95 रनों की शानदार सझेदारी कर बेहद शानदार शुरुआत दिलाई थी लेकिन इसके बाद मुस्ताफिजुर की गेंदबाजी से बल्लेबाज परेशान होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 25वें ओवर में इस गेंदबाज के साथ भिड़ गए। दोनों के बीच इस कदर टक्कर हुई कि 19 साल के इस तेज गेंदबाज को मैदान के बाहर जाना पड़ा। टीवी रिप्ले में दिख रहा है कि धोनी ने उस गेंदबाज को जानबूझकर धक्का मारा है और इसके लिए उन पर जुर्माना भी लगा दिया गया है।

बांग्लादेशी गेंदबाज की हरकत से आजिज आ गए ‌थे धोनी!

when Captain cool dhoni hits bangaladeshi bowler!

भारतीय कप्तान धोनी और बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के बीच टक्कर की घटना भारतीय पारी के 25वें ओवर में हुई जब धोनी और सुरेश रैना क्रीज पर थे। ओवर की दूसरी गेंद पर मुस्ताफिजुर ने धोनी को गेंद डाली, इस गेंद को हल्के हाथ से खेलकर एक रन के लिए दौड़ गए। इस बीच यह गेंदबाज धोनी के बीच आ गया और भारतीय कप्तान ने उन्हें टक्कर मार दिया।

मुस्ताफिजुर इससे पहले भी कई बार बल्‍लेबाजों के रन लेने के दौरान उनके बीच आ रहे थे जिस कारण अंपायर ने उन्हें हिदायत भी दी। मुस्ताफिजुर की शानदार गेंदबाजी और बांग्लादेशी क्षेत्ररक्षकों का बार-बार भारतीय बल्लेबाजों से उलझने से शायद धोनी गुस्से में आ गए थे और इस कारण जब वह रन लेने के लिए दौड़े तो यह गेंदबाज उनके रास्‍ते में आ गया जिसे हटकर दौड़ने के बजाए धोनी अपने रास्ते पर ही दौड़ते रहे जिससे दोनों आपस में टकरा गए।

हट्टे-कट्टे धोनी से दुबले-पतले काया वाले मुस्ताफिजुर जब टकराए तो वह कुछ असहज से हो गए। कुछ देर तक मैदान पर उनका उपचार किया गया लेकिन बाद में जब वह ठीक नहीं हुए तो अंपायर ने उन्हें मैदान से बाहर जाने और वहां अपना इलाज कराने का सुझाव दिया। उनकी जगह यह ओवर नासिर हुसैन ने पूरा किया।

मुस्ताफिजुर 25वें ओवर में मैदान से बाहर गए तो 37 ओवर तक बाहर ही रहे। 25वें ओवर से पहले वह दो विकेट (रोहित शर्मा और अंजिक्य रहाणे) झटक चुके थे, लेकिन 12 ओवर तक मैदान से बाहर रहने के बाद जब वह लौटे तो उनकी गेंदबाजी और खतरनाक हो गई और एक के बाद एक करके 3 विकेट (रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और मोहित शर्मा) झटककर अपने पांच विकेट पूरे कर लिए। वह अपने पहले ही वनडे मैच में 5 विकेट झटकने का कारनामा कर दिखाया।

मैच के बाद भारतीय कप्तान धोनी और मुस्ताफिजुर दोनों को ही इस हरकत के लिए दंडित कर दिया गया है। धोनी को मैच फीस का 75 फीसदी हिस्सा काट लिया गया जबकि बांग्लादेश के नवोदित गेंदबाज की मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा दिया गया। पहले मैच में मैन ऑफ द मैच बने रहमान अब अपने पहले मैच का सिर्फ 50 फीसदी कमाई ही घर ले जा पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed