फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Suresh Raina on MS Dhoni Retirement Update Chennai Super Kings Captaincy

IPL 2023: 'मैं ट्रॉफी जीतकर...' रिटायरमेंट को लेकर 'चिन्ना थाला' रैना से क्या बोले धोनी, सुनकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 09 May 2023 01:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 May 2023 01:08 PM IST
सार

MS Dhoni Retirement IPL 2023 : चेन्नई के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और 'चिन्ना थाला' नाम से मशहूर सुरेश रैना ने धोनी के रिटायरमेंट पर बात की है। रैना ने कहा एक मैच के बाद 'थाला' धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बातचीत की है।

विज्ञापन
IPL 2023 Suresh Raina on MS Dhoni Retirement Update Chennai Super Kings Captaincy
सुरेश रैना और धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 धीरे-धीरे अपने अंजाम तक पहुंच रहा है। अब तक कुछ गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। अंक तालिका में गुजरात पहले और चेन्नई दूसरे स्थान पर है। पिछले सीजन चेन्नई का प्रदर्शन खराब रहा था। तब शुरुआती कुछ मैचों में रवींद्र जडेजा कप्तान रहे थे। हालांकि, इस सीजन शुरू से ही धोनी कप्तान हैं और उन्होंने टीम को जीत के लिए प्रेरित किया है। ऐसे में चेन्नई के फैंस को इस बात का भी डर है कि धोनी के रिटायरमेंट के बाद चेन्नई का कप्तान कौन होगा या सीएसके को कौन संभालेगा। इसी उत्सुकता में कमेंटेटर भी धोनी से रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछ देते हैं। अब चेन्नई के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और 'चिन्ना थाला' नाम से मशहूर सुरेश रैना ने धोनी के रिटायरमेंट पर बात की है। रैना ने कहा एक मैच के बाद 'थाला' धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बातचीत की है।
विज्ञापन


 

IPL 2023 Suresh Raina on MS Dhoni Retirement Update Chennai Super Kings Captaincy
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
रैना ने हाल ही में धोनी से मैदान में मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के कंधों पर हाथ देकर घूमते हुए दिखे थे। इसी घटना का जिक्र करते हुए रैना ने कहा कि धोनी ने उनसे रिटायरमेंट पर बातचीत की। इस दौरान थाला ने रैना से कहा- मैं ट्रॉफी जीतकर एक साल और खेलूंगा। यानी धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास नहीं ले रहे हैं। यह फैंस के लिए खुशखबरी है। हालांकि, इससे पहले भी वह इसको लेकर जवाब दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डैनी मॉरिसन ने क्या कहा था?

IPL 2023 Suresh Raina on MS Dhoni Retirement Update Chennai Super Kings Captaincy
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स मैच में कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से पूछा था कि क्या यह उनका आखिरी सीजन है? हालांकि, इस पर धोनी ने मजेदार जवाब दिया था। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ''आपने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है, मैंने नहीं। इसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने उन फैंस पर निशाना साधा था, जो बार-बार धोनी से उनके रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछते हैं। सहवाग ने कहा था- मुझे समझ नहीं आया कि लोग पूछते भी क्यों हैं? यहां तक कि अगर यह उनका आखिरी साल है भी तो आपको किसी खिलाड़ी से क्यों पूछना है? यह उनकी कॉल है, उन्हें लेने दो! शायद वह धोनी से सिर्फ यह जवाब पाना चाहते थे कि यह वास्तव में उनका आखिरी सीजन था। ये उनका आखिरी साल है या नहीं, ये सिर्फ एमएस धोनी ही जानते हैं।
विज्ञापन

IPL 2023 Suresh Raina on MS Dhoni Retirement Update Chennai Super Kings Captaincy
एमएस धोनी - फोटो : IPL/BCCI
धोनी कह चुके हैं- ये उनके करियर का आखिरी दौर
यह पहली बार नहीं है जब धोनी ने संन्यास को लेकर बयान दिया था। इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद शुक्रवार (21 अप्रैल) को कहा था कि यह उनके करियर का आखिरी दौर है। 41 साल के धोनी ने खुद स्वीकार किया कि वह अपने करियर के आखिरी दौर का आनंद लेना चाहते हैं। 

धोनी ने कहा, ''चाहे मैं जितना भी लंबा खेलूं, लेकिन यह मेरे करियर का आखिरी चरण है। इसका लुत्फ उठाना जरूरी है। दो साल बाद प्रशंसकों को यहां आकर देखने का मौका मिला है। यहां आकर अच्छा लग रहा है। दर्शकों ने हमें बहुत प्यार और स्नेह दिया है।'' ऐसी कई अटकलें हैं कि धोनी का मौजूदा सीजन आखिरी है और आईपीएल 2023 के बाद उनके संन्यास की घोषणा करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed