फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Eng R Ashwin withdraws from 3rd Test due to family emergency Knows ICC Rules for Substitutes

R Ashwin News: तीसरे टेस्ट से अचानक क्यों हटे अश्विन? BCCI उपाध्यक्ष ने बताई वजह, कल ही रचा था इतिहास

Sat, 17 Feb 2024 08:42 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 17 Feb 2024 08:42 AM IST
सार

R Ashwin Latest News : भारत तीसरे टेस्ट के बाकी बचे समय में 10 खिलाड़ियों के साथ उतरेगा। अब कप्तान रोहित के पास इस टेस्ट में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के रूप में चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के विकल्प हैं।

विज्ञापन
Ind vs Eng R Ashwin withdraws from 3rd Test due to family emergency Knows ICC Rules for Substitutes
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच से अचानक से हट गए हैं। इससे कुछ घंटे पहले ही वह अनिल कुंबले के बाद 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने थे। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस घटना के बारे में एक और अपडेट देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और लिखा कि अश्विन की मां मेडिकल इमरजेंसी का सामना कर रही थीं। राजीव शुक्ला ने कहा- अश्विन की मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्हें अपनी मां के साथ रहने के लिए राजकोट टेस्ट छोड़कर चेन्नई जाना होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन

बीसीसीआई ने दिया था अपडेट

Ind vs Eng R Ashwin withdraws from 3rd Test due to family emergency Knows ICC Rules for Substitutes
रविचंद्रन अश्विन के 500 टेस्ट विकेट पूरे - फोटो : BCCI
इससे पहले बीसीसीआई ने शुक्रवार देर रात इस घटनाक्रम पर अपडेट दिया था। बीसीसीआई ने बयान में कहा था, 'रविचंद्रन अश्विन फैमिली मेडिकल इमरजेंसी के कारण तत्काल प्रभाव से टेस्ट टीम से हट गए हैं। इस चुनौतीपूर्ण समय में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और टीम पूरी तरह से अश्विन का समर्थन करती है।' भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अश्विन के हटने का सही कारण नहीं बताया और सभी से अनुरोध किया कि वे क्रिकेटर की निजता का सम्मान करें।

Ind vs Eng R Ashwin withdraws from 3rd Test due to family emergency Knows ICC Rules for Substitutes
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
बोर्ड ने लिखा, 'बीसीसीआई चैंपियन क्रिकेटर और उनके परिवार को अपना हार्दिक समर्थन देता है। खिलाड़ियों और उनके प्रियजनों का स्वास्थ्य और कल्याण हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बोर्ड अश्विन और उनके परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है क्योंकि वे इस चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं। बोर्ड और टीम अश्विन को किसी भी तरह की सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे और जरूरत के मुताबिक समर्थन देने के लिए हमेशा तत्पर है। टीम इंडिया इस संवेदनशील समय के दौरान प्रशंसकों और मीडिया की समझ और सहानुभूति की सराहना करती है।'
विज्ञापन

Ind vs Eng R Ashwin withdraws from 3rd Test due to family emergency Knows ICC Rules for Substitutes
रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
अश्विन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी उपलब्धि के बारे में बात की थी। भारत तीसरे टेस्ट के बाकी बचे समय में 10 खिलाड़ियों के साथ उतरेगा। अब कप्तान रोहित के पास इस टेस्ट में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के रूप में चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के विकल्प हैं। माना जा रहा है कि अश्विन रांची (25 से 29 फरवरी) और धर्मशाला (सात से 11 मार्च) में होने वाले बाकी मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे।

IND vs ENG 3rd Test: क्या बचे हिस्से के लिए अश्विन को किसी और खिलाड़ी से किया जा सकता है रिप्लेस? जानें नियम

Ind vs Eng R Ashwin withdraws from 3rd Test due to family emergency Knows ICC Rules for Substitutes
बेन डकेट - फोटो : BCCI
राजकोट टेस्ट मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पहली पारी 445 रन पर समाप्त हुई थी। कप्तान रोहित शर्मा ने 131 रन, रवींद्र जडेजा ने 112 रन और सरफराज खान ने 62 रन बनाए थे। इसके अलावा आखिर में अश्विन ने भी 37 और ध्रुव जुरेल ने 46 रन की पारी खेली थी। मार्क वुड ने चार विकेट लिए थे। जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 207 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 133 रन और जो रूट नौ रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed