फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 3rd Test: Can Ashwin be replaced with any other player for the remaining part? Know the rules

IND vs ENG 3rd Test: क्या बचे हिस्से के लिए अश्विन को किसी और खिलाड़ी से किया जा सकता है रिप्लेस? जानें नियम

Sat, 17 Feb 2024 09:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 17 Feb 2024 09:39 AM IST
सार

नियम के मुताबिक, अगर अश्विन नहीं लौटते हैं तो भारत को आगे बाकी बचे मैच में सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ेगा। अश्विन की अनुपस्थिति में अब टीम इंडिया के पास 10 आउटफील्ड खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG 3rd Test: Can Ashwin be replaced with any other player for the remaining part? Know the rules
रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन तीसरे टेस्ट से अचानक से बाहर हो गए। बीसीसीआई ने बताया कि फैमिली मेडिकल इमरजेंसी की वजह से अश्विन को राजकोट से अपने घर चेन्नई लौटना पड़ा है। इसके बाद बोर्ड उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने असली वजह की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अश्विन की मां की तबीयत खराब है और बीसीसीआई ने जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है। ऐसे में अब टीम इंडिया के पास तीसरे टेस्ट में सिर्फ 10 खिलाड़ी बचे हैं। वहीं, एक गेंदबाज की कमी से अब सारी जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के कंधों पर आ गई है। अब सवाल यह उठता है कि भारत को इस टेस्ट के बाकी बचे हिस्से में सिर्फ 10 खिलाड़ियों से खेलना होगा या टीम मैनेजमेंट अश्विन के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में शामिल कर सकता है? आइए जानते हैं...
विज्ञापन


सब्स्टिट्यूट फील्डर की अनुमति मिल सकती है
नियम के मुताबिक, अगर अश्विन नहीं लौटते हैं तो भारत को आगे बाकी बचे मैच में सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ेगा। अश्विन की अनुपस्थिति में अब टीम इंडिया के पास 10 आउटफील्ड खिलाड़ी हैं। इनमें से चार स्पेशलिस्ट गेंदबाज हैं।  खेल के नियमों के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अनुसार अगर अंपायर संतुष्ट हैं कि कोई खिलाड़ी प्रतियोगिता के दौरान चोटिल हो गया है या बीमार हो गया है तो अंपायर सब्स्टिट्यूट फील्डर को मैदान पर जाने की अनुमति दे सकते हैं।
विज्ञापन


ये हैं आईसीसी के नियम
एमसीसी नियम संख्या 24.1.1.2 के अनुसार एक टीम 'पूर्णत: स्वीकार्य कारण' के लिए एक सब्स्टिट्यूट फील्डर भी रख सकती है। नियम 24.1.2 के मुताबिक, कोई सब्स्टिट्यूट फील्डर गेंदबाजी नहीं करेगा या कप्तान के रूप में कार्य नहीं करेगा, बल्कि केवल अंपायरों की सहमति से विकेटकीपर के रूप में काम कर सकता है। अश्विन न तो बीमार हैं और न ही चोटिल हैं, भारत को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की सहमति के बाद ही राजकोट में सब्स्टिट्यूट फील्डर रखने की अनुमति दी जाएगी। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल फील्डिंग करते दिखाई पड़ रहे हैं। पडिक्कल को केएल राहुल के चोटिल होने पर टीम में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्स्टिट्यूट फील्डर का क्या काम होगा?
सब्स्टिट्यूट फील्डर को बाकी बचे मैच के लिए बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल कनकशन सब्स्टीट्यूट को ही बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने की अनुमति है। ऐसे में टीम इंडिया को एक गेंदबाज की कमी खल सकती है। साथ ही लोअर ऑर्डर में एक अच्छे बैटर की कमी भी खल सकती है। अश्विन पूर्व भारतीय कप्तान कुंबले को पीछे छोड़ते हुए 500 टेस्ट विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बन गए। कुल मिलाकर वह श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरे सबसे तेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed