{"_id":"5ecff5250a9cd80c6f7b214d","slug":"western-australia-cricket-chief-lashes-out-at-cricket-australia-for-neglecting-perth-for-india-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्थ में नहीं होगा भारत के खिलाफ एक भी मैच, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले का विरोध शुरू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पर्थ में नहीं होगा भारत के खिलाफ एक भी मैच, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले का विरोध शुरू
Thu, 28 May 2020 11:02 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 28 May 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत पिछले दौरे पर भी पर्थ में खेला था और तब ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट 146 रन से जीतकर श्रृंखला बराबर की थी। मगर अब आगामी दौरे पर ब्रिसबेन को पर्थ पर तरजीह दी गई, जिसके बाद पश्चिम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ (वाका) की प्रमुख क्रिस्टीना मैथ्यूज ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
क्रिस्टीना का कहना है कि नवनिर्मित आप्टस स्टेडियम हर तरह से गाबा से बेहतर है। इसके बावजूद पर्थ को नवंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ कम महत्वपूर्ण एकमात्र टेस्ट की मेजबानी सौंपी गई।
विज्ञापन
भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जिसकी शुरूआत तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में होगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट एडीलेड में 11 से 15 दिसंबर तक खेला जाएगा जबकि तीसरा और चौथा टेस्ट क्रमश: मेलबर्न (26 से 30 दिसंबर) और सिडनी (तीन से सात जनवरी) में होगा।
विज्ञापन
फॉक्सस्पोर्ट्स ने गुरुवार को क्रिस्टीना के हवाले से कहा, 'पिछले दो साल में क्रिकेट से जुड़े सभी पहलुओं में हमने ब्रिसबेन को पछाड़ा है, दर्शकों की संख्या हो, प्रसारण रेटिंग, यहां तक कि साल के उस समय बेहतर बारिश, अधिक कारपोरेट सीट- इतने सारे संकेत- और बिलकुल नया स्टेडियम।'
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को 2020-2021 सत्र के अपने अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की पुष्टि की। क्रिस्टीना ने कहा, 'जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का प्राथमिक उद्देश्य प्रशंसकों को प्राथमिकता देना है तो यह हैरान करने वाला है कि इस राज्य में 10 हजार सदस्य जो क्रिकेट के समर्थन के लिए साल दर साल पैसा दे रहे हैं, उन्हें दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम की मेजबानी का मौका नहीं दिया गया।'
उन्होंने पुराने वाका स्टेडियम के संदर्भ में कहा, 'पिछली बार (2014 के भारतीय टीम के दौर के दौरान) हमें कहा गया था कि हमारा स्थल काफी अच्छा नहीं है और अगर हम नया स्टेडियम बनाते हैं तो ऐसा कभी नहीं होगा और फिर हमारे साथ ऐसा ही हुआ।'