{"_id":"5dbd5d4d8ebc3e015255b7ef","slug":"west-indies-women-cricket-team-defeated-india-by-1-run-in-1st-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले वनडे में भारतीय महिला टीम को मिली हार, वेस्टइंडीज ने आखिरी गेंद पर एक रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले वनडे में भारतीय महिला टीम को मिली हार, वेस्टइंडीज ने आखिरी गेंद पर एक रन से हराया
Sat, 02 Nov 2019 04:11 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 02 Nov 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
वेस्टइंडीज क्रिकेट
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहले वनडे में वेस्टइंडीज के हाथों एक रन से हार का सामना करना पड़ा है। मिताली राज की अगुवाई में कैरेबियाई दौरे पर पहुंची भारतीय टीम ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का पहला मैच खेला। हालांकि टीम को रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर एक रन से हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने नताशा मैकलीन (51) और कप्तान स्टेफनी टेलर (94) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए।
विज्ञापन
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 50 ओवर में 224 रन पर आलआउट हो गई। भारत की तरफ से प्रिया पुनिया ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से अनिसा मोहम्मद ने 46 रन देकर 5 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
बता दें कि भारतीय टीम को वेस्टइंडीज में तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला तीन नवम्बर (रविवार) को नार्थ साउंड में खेला जायेगा।