भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के सबसे वजनी क्रिकेटर रहकीम कॉर्नवाल ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। मैदान पर उतरते ही 140 किलो वजन वाले रहकीम ने इतिहास रच दिया।
2 of 6
रहकीम कॉनर्वाल
- फोटो : सोशल मीडिया
छह फीट छह छह इंच लंबाई वाले रहकीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे वजनी क्रिकेटर बन गए हैं। उनके इस खास रिकॉर्ड को शायद ही कोई बनाना चाहेगा। रहकीम दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। जरूरत के मुताबिक उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। उन्हें तेज गेंदबाज मिगुएल कमिंस की जगह टीम में शामिल किया गया।
3 of 6
रहकीम कॉनर्वाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विंडीज के 26 वर्षीय ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवाल के वजन और लंबाई को देखकर विंडीज में उन्हें क्रिकेट का 'माउंटेन मैन' कहा जाता है। क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा वजन के खिलाड़ी के तौर पर बरमूडा के खिलाड़ी ड्वेन लेवेरोक का नाम है, जिन्होंने साल 2007 के वर्ल्ड कप में क्रिकेट खेला था। उस दौरान उनका वजन 127 किलो ग्राम था।
4 of 6
रहकीम कॉनर्वाल
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में वेस्टइंडीज चैम्पियनशिप में लिवार्ड आइसलैंड हरिकेन्स और वेस्टइंडीज 'ए' के लिए प्रथम श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन किया। वह 55 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने एक शतक और 13 अर्धशतकों के साथ 2224 रन बनाए हैं। इसके अलावा वे इन 55 मैचों में 260 विकेट भी चटका चुके हैं।
5 of 6
रहकीम कॉनर्वाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा लिस्ट ए मैचों में भी कॉर्नवाल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 48 मैच में 32.63 की औसत से 1240 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक और चार शतक लगाए। कॉर्नवाल के नाम लिस्ट ए में 56 विकेट भी हैं। कॉर्नवाल ने भारत ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट में दो अर्धशतक लगाए और 4 विकेट भी लिए।